Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ख़ास खबर

    जल संरक्षण का उदाहरण है शेरशाह सूरी तालाब

    ShagunBy ShagunJune 25, 2018 ख़ास खबर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 678

    आज जब हम घटते जल संसाधनों की समस्या से जूझ रहे हैं तो पांच सौ साल पुराना ऐतिहासिक शेरशाह सूरी तालाब जल संरक्षण की सीख देता है। यह तालाब मिसाल है कि आखिर कैसे सामूहिक प्रयास से सबकुछ बदला जा सकता है। बिना किसी सरकारी मदद के क्षेत्रीय लोगों ने इस तालाब को जीवित रखा है। इस तालाब की सुंदरता ही है कि रोज सैकड़ों लोग यहां घूमने आते हैं।

    चकेरी के शंकर नगर स्थित शेरशाह सूरी तालाब भी अन्य तालाबों की तरह अपना अस्तित्व खोता जा रहा था। 12 साल पहले क्षेत्रीय लोगों ने इसे बचाने और संवारने का बीड़ा उठाया। शेरशाह सूरी तालाब संरक्षण समिति बनाई गई। बूढ़े, बच्चे, जवान और महिलाओं, सभी ने यहां पर पौधरोपण करने के साथ ही तालाब में मछलियां व कछुए पालना शुरू किया। तालाब के निर्माण के लिए खुद आपस में धन एकत्र करने के साथ ही श्रमदान किया। जर्जर हो चुकी तालाब की बाउंड्री को बनवाया गया। आसपास बेरीकेडिंग कर लोहे की जाली लगाई गई। सामूहिक रूप से तालाब की देखभाल शुरू की। यहां आने वालों को जल संरक्षण की अपील भी करते हैं कि अगर अभी समय रहते नहीं चेते तो भविष्य में पीने के एक-एक बूंद के लिए जूझना पड़ेगा। तालाब व कुएं सुरक्षित नहीं रहेंगे तो भविष्य भी सुरक्षित नहीं है। तालाब के हित में काम करेंगे तो भविष्य सुरक्षित रहेगा। सार्थक प्रयास का नतीजा ही है कि तालाब में पानी लबालब भरा रहता है। तालाब से जुड़े आसपास के इलाके का भूगर्भ जल स्तर कभी कम नहीं हुआ है। तालाब की सुंदरता इस कदर आकर्षित करती है कि सुबह से शाम तक यहां पर लोग परिवार सहित घूमने आते हैं। कोई मछलियां को दाना देता है तो कोई बतख व खरगोश के साथ खेलता है। बिना किसी सरकारी विभाग की मदद के लोगों ने तालाब को बचाकर रखा है।

    मछलियों के मरने से परेशान लोग

    यहां पर हर साल मछलियां मरती हैं। इससे समिति से जुड़े लोग परेशान रहते हैं। किसी भी सरकारी विभाग या विशेषज्ञ ने इस बारे में कभी कोई मदद नहीं की। समिति के लोग चाहते हैं कि सरकार इधर ध्यान दे दे तो तालाब की स्थिति और बेहतर हो सकती है।

    क्या कहते हैं लोग

    – यह हमारी धरोहर है। इसे बचाना व संरक्षित करना हमारा कर्तव्य है। यह तालाब व यहां के जीव-जंतु हमारे परिवार के सदस्य की तरह हैं। तालाब रहेगा तो हमारा भविष्य भी संवरेगा, वरना संकट गहरा सकता है।

    – नरेंद्र सिंह अध्यक्ष शेरशाह सूरी तालाब समिति

    – तालाब के आसपास मोबाइल टावर हट जाएं तो यहां के जीव-जंतुओं पर विपरीत प्रभाव न पड़े। जीवन के अंतिम क्षण तक इस तालाब की भलाई के लिए ही काम करना है।

    – एसबीएस चौहान, रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी कछुआ तालाब को बचाने जागा महकमा

    पनकी क्षेत्र में स्थित कछुआ तालाब को बचाने के लिए नगर निगम का अमला जागा है। नगर निगम ने तालाब को बचाने का प्रस्ताव तैयार किया और शासन को भेजा। स्वीकृति मिलते ही नगर निगम ने दो करोड़ रुपये से काम शुरू करा दिए है। अब तक 60 फीसद काम हो गया है।

    Shagun

    Keep Reading

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    यूपी में मानसून सक्रिय, अगले चार दिनों तक दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading