Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    सुरेश रैना ने टीम इंडिया से बाहर होने पर दिया बड़ा बयान

    ShagunBy ShagunFebruary 16, 2018Updated:February 16, 2018 खेल No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 654

     रैना ने कहा कि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद जब उन्हें टीम में जगह नहीं मिली तो काफी दुख हुआ

     नई दिल्ली, 16 फरवरी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में वापसी करने वाले धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना ने खुद को टीम से बाहर जाने के बारे में बड़ा बयान दिया है।  रैना ने कहा कि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद जब उन्हें टीम में जगह नहीं मिली तो काफी दुख हुआ। हालांकि अब मैं दोबारा टीम में आ गया हूं और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

    एक हिंदी न्यूज चैनल से बातचीत में रैना ने कहा कि जब अच्छे प्रदर्शन के बाद भी मुझे टीम से बाहर कर दिया गया तो मुझे बहुत दुख हुआ। हालांकि अब मैंने यो-यो टेस्ट पास कर लिया है और काफी मजबूत महसूस कर रहा हूं। ट्रेनिंग के इन मुश्किल दिनों के दौरान भारतीय टीम की तरफ से खेलने के लिए मेरा जज्बा और मजबूत ही हुआ। रैना ने कहा कि मुझे यहीं नहीं रुकना है, जितना हो सके उतना मुझे भारत के लिए खेलना है।

    आगामी विश्वकप के बारे में रैना ने कहा, मुझे 2019 विश्व कप में खेलना है क्योंकि मुझे पता है कि मैंने इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया है। अभी मेरे अंदर काफी क्रिकेट बाकी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचो में अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर मैं आश्वस्त हूं। रैना ने अपने उम्र के सवाल को लेकर कहा कि मैं 31 साल का हूं लेकिन उम्र के कोई मायने नहीं होते हैं। जिस दिन मेरे मैच के कपड़े मेरे पास आए मुझे वैसा ही लगा जैसे कि मैं डेब्यू करने जा रहा हूं। ये मेरे लिए काफी खास था।

    रैना आखिरी बार भारतीय जर्सी में पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच में नजर आए थे। बेंगलुरु में खेले गए फाइनल मुकाबले में उन्होंने 63 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। इसके बाद यो-यो टेस्ट में फेल होने के कारण उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। रैना ने बताया कि टीम से बाहर रहने के दौरान उन्हें परिवार का पूरा साथ मिला वो उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी।

    रैना ने आगे बताया कि वापसी के लिए मैंने काफी सारा घरेलू क्रिकेट खेला और यो-यो टेस्ट पास करने पर जोर दिया। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी बेंगलुरु में मैंने काफी कड़ी मेहनत की। रैना ने कहा, अपने क्रिकेटिंग करियर के दौरान वह काफी फिट रहे हैं लेकिन कभी-कभी चोट लगने की वजह से फिटनेस खराब हो जाती है।

    टीम इंडिया की वनडे टीम में नंबर 4 पोजीशन को लेकर चल रही जद्दोजहत को लेकर रैना ने कहा एकदिवसीय क्रिकेट में इस स्थान पर बल्लेबाजी काफी परेशानी होती है। रनों का पीछा करते वक्त जब नंबर 4 बल्लेबाज को मौका मिलता है तो परिस्थितियां विपरीत होती हैं। मुझे लगता है कि नंबर 4 और 5 का क्रम मेरी बल्लेबाजी स्टाइल के लिए अनुकूल है।

    #india #suresh raina cricktar
    Shagun

    Keep Reading

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Sunil Gavaskar brought time to a standstill, as the heartbeats of 850 children became the rhythm of celebration.

    सुनील गावस्कर ने रोका समय, 850 बच्चों के दिलों की धड़कन बनी जश्न की लय‘

    A New Chapter in Mumbai Women's Cricket as Thane Skyrisers Begin Their Journey in Style Thane Skyrisers Make a Strong Start in the W20 League

    ठाणे स्काईराइजर्स का धमाकेदार एंट्री! महिला क्रिकेट में नया तूफान

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    July 13, 2026

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    July 13, 2026
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading