लखनऊ: लखनऊ जिला शतरंज आयु वर्ग चैंपियनशिप 2026-27 की शुरुआत अंडर-7 और अंडर-15 वर्ग के मुकाबलों से हुई। प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय एफ ब्लॉक, साउथ सिटी स्थित कर्नल एस. एन. मिश्रा OBE मेमोरियल स्कूल में किया जा रहा है।
उद्घाटन के.के.वी. कॉलेज की प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ मिश्रा ने बोर्ड पर पहली चाल चलकर किया।
प्रतियोगिता के परिणाम:
अंडर-7 गर्ल्स वर्ग: प्रथम: आर्ना श्रीवास्तव (4 अंक)
द्वितीय: जीविका सिंह (2.5 अंक)
तृतीय: नाव्या निगम (1.5 अंक)
अंडर-7 ओपन वर्ग:
प्रथम: अविराज गनेरीवाला (3 अंक)
द्वितीय: अगस्त्य गुप्ता (2.5 अंक)
तृतीय: रेयांश श्रीवास्तव (2.5 अंक, टाई-ब्रेक)
अंडर-15 गर्ल्स वर्ग:
विजेता: शिवांगी
उपविजेता: कृतिका बाजपेई
अंडर-15 ओपन वर्ग:
प्रथम: लक्ष्य निगम (4.5 अंक)
द्वितीय: अंशुमान गुप्ता (4 अंक)
तृतीय: नक्षत्र (3.5 अंक)
बता दें कि समापन अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर प्रीति शुक्ला ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।







