Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    शोहदे ने तलवार से छात्रा हाथ काट डाला, दो दरोगाओं ने रक्तदान किया

    By August 25, 2017Updated:August 25, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,223

    उत्तर प्रदेश में कानून नाम का कोई डर बचा नहीं। यह घटना महज अपराध नहीं है, महिला सुरक्षा की नारेबाजी की असली तस्वीर है।
    लखीमपुर खीरी में बुधवार को दिनदहाड़े हैवानियत की हद पार कर देने वाली घटना सामने आई है। छेड़खानी का विरोध करने पर एक लड़के ने तलवार लेकर न सिर्फ छात्रा को दौड़ाया बल्कि उसका एक हाथ काटकर अलग कर दिया। घटना के बाद इस मनचले को स्थानीय लोगों ने पकड़ा और उसकी खूब धुनाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

    छात्रा को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रा की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। शहर के बाबूराम सर्राफ नगर में रहने वाली एक छात्रा बुधवार को निघासन सड़क से गुजर रही थी। तभी रोहित चौरसिया नामक युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी कुछ देर बाद तलवार लेकर आया और उसे बीच सड़क दौड़ाने लगा। उसका पीछा करते हुए वह लड़की के पास पहुंचा और उसका हाथ काट दिया।
    अब पुलिस आरोपी पर एन एस ए लगाने की बात कर रही है। क्या यह समाज इतना संवेदनहीन हो गया है?
    खबर है कि 11 घण्टे के ऑपरेशन के बाद के जी एम के डॉक्टरों ने प्लास्टिक सर्जरी से हाथ जोड़ दिया है।
    एक सुखद खबर यह भी है कि बच्ची को जब दो यूनिट खून की जरूरत हुई तो लखीमपुर के दो दरोगाओं ने रक्तदान किया।


    हाथ तो जुड़ा लेकिन पूरे ऑपरेशन में 11 घंटे से अधिक समय लगा

    केजीएमयू के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने लखीमपुर की लड़की के कलाई से कटे हाथ को बृहस्पतिवार को जोड़ दिया। इस पूरे ऑपरेशन में 11 घंटे से अधिक लगे। इस लड़की का हाथ एक शोहदे ने बुधवार को तलवार से काट दिया था। इसके बाद पुलिस ने कटे हुए हाथ को एक पन्नी में रखकर केजीएमयू के प्लास्टिक सर्जरी विभाग पहुंचाया था।

    सर्जरी के बाद लड़की को पोस्ट ऑपरेटिव आईसीयू में रखा गया है। जहां उसे लगभग एक सप्ताह तक निगरानी में रखा जाएगा। इसके बाद पता चलेगा कि सर्जरी में कितनी सफलता मिली है। बृहस्पतिवार शाम को 7 बजे मरीज को थर्ड फ्लोर पर ट्रॉमा वेंटीलेटर यूनिट में शिफ्ट कर दिया गया।

    प्लास्टिक सर्जरी विभाग के हेड प्रो. एके सिंह ने बताया कि लखीमपुर निवासी लड़की का हाथ शोहदे ने लगभग दोपहर 2.30 बजे काटा था। तलवार के एक वार से ही हाथ कलाई से कटकर अलग हो गया था। खुद को बचाने के चक्कर उसके दूसरे हाथ में भी काफी चोटें आई थीं। पहले उसे लखीमपुर के जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां फर्स्ट एड देने के बाद उसे केजीएमयू के लिए रेफरकर दिया गया।

    एंबुलेंस से रात को लगभग 9.15 बजे किशोरी केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंची जहां से उसे प्लास्टिक सर्जरी विभाग की इमरजेंसी में शिफ्ट किया गया। डॉ. बृजेश मिश्रा ने बताया एक्स-रे आदि जांच के बाद रात को 10.30 बजे किशोरी का ऑपरेशन शुरू किया गया। इस सर्जरी में छह प्लास्टिक सर्जनों की टीम लगी।

    उंगली भी कटी हुई थीं:

    डॉ. बृजेश मिश्र ने बताया कि किशोरी को बुरी तरह से तलवार से मारा गया था। इसके चलते उसका बायां हाथ पूरी तरह से कलाई से कटकर अलग हो गया था। वहीं दाहिने हाथ में कोहनी के पास से गंभीर रूप से कटा था। इसके अलावा हथेली के बीच के हिस्से के साथ तीसरी, चौथी, पांचवीं उंगली भी कटी हुई थी।

    तलवार के वार से हाथ की नसों और नर्व को भी नुकसान पहुंचा था। किशोरी के सिर पर भी तलवार के दो गहरे घाव हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार रात को 10.30 बजे शुरू हुई सर्जरी बृहस्पतिवार सुबह लगभग 9.30 बजे खत्म हुई।

    48 से 72 घंटे अहम:

    आमतौर पर कटे हुए अंगों को छह घंटे के अंदर जोड़ देना चाहिए। किशोरी का हाथ उनके पास लगभग 7-8 घंटे बाद पहुंचा था। इसलिए कम समय में सर्जरी करना बहुत जरूरी था। इसलिए समय का सही प्रबंधन करते हुए सर्जरी को पूरा किया। बाएं हाथ की तीन उंगलियों में खून की आपूर्ति कम थी। इसलिए उन्हें भी खतरा है। 48 से 72 घंटे मरीज के लिए बेहद अहम हैं। बृहस्पतिवार शाम को सात बजे ट्रॉमा वेंटीलेटर यूनिट में शिफ्ट कर दिया गया।

    ऐसे जोड़ा गया कलाई से कटा हाथ:
    • कलाई और हाथ के कटे हिस्से की सफाई की गई
    • तलवार के वार क्षतिग्रस्त हड्डियों, मांसपेशियों को हटाया गया
    • पहले कटी हड्डी को जोड़ा गया
    • इसके बाद मांसपेशियों, तंतुओं, नर्व जोड़ी गईं
    • हाथ में खून की आपूर्ति बनी रहे इसके लिए धमनियों और शिराओं को जोड़ा गया

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading