ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के लिए भेजा
लखनऊ। बढ़ती आबादी और घटते जंगल का प्रभाव अब हादसों के रूप में सामने आ रहा है। बिजनौर जिले में बुधवार की रात में तेंदुआ (गुलदार) ने 11 वर्षीय मासम बच्ची को अपना निवाला बना लिया। बीती रात में घर से करीब 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में उसका शव मिला। करीब 10 मीटर के क्षेत्र में उसके शरीर के अंग बिखरे पड़े थे शरीर से धड़ और एक हाथ अलग था पेट के मांस को नोचकर तेंदुआ खा गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के अवशेष को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों व परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्ची बुधवार की शाम 7.30 बजे शौच के लिए घर के सामने खेत में गई थी। उसी दौरान तेंदुए ने हमला कर सिर मुंह में दबाकर वह भाग गया। करीब तीन-चार घंटे बाद तक बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों समेत ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू करते हुए वन विभाग की टीम को सूचना देकर बुलाया गया। सभी रात भर लाठी-डंडे लेकर तलाश करते रहे। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला गुरुवार सुबह साढ़े 6 बजे घरवाले खोजते खोजते 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में पहुंचे। जहां बच्ची का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ था शव देखकर वहां मौजूद लोग शिहिर उठे और बच्ची की मां बेसुध हो गई। बच्ची की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव ने रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।







