बाबू बनारसीदास क्रिकेट डी डीविजन लीग मैच
बाबू बनारसीदास क्रिकेट डी डीविजन लीग मैच में लाइफ केयर क्रिकेट क्लब और ध्रूव स्पोर्ट्स प्रमोशन के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। डाक्टर अखिलेशदास क्लब मैदान में खेले गये इस मैच में लाइफ केयर ने आठ विकेट से ध्रूव को मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस मैच में 26 रन देकर तीन विकेट लेने वाले लाइफ केयर के प्रशांत सिंह को मैन आफ द मैच का खिताब दिया गया।
35 ओवर के इस मैच में टास जीतकर लाइफ केयर क्रिकेट क्लब ने पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया। ध्रुव की टीम ने बैटिंग करते हुए 90 रन बनाये। ओपनिंग करने उतरे सुशांत कुमार एक रन बनाकर आउट हो गये। सर्वाधिक तवाजीफ आलम 17 रन बनाये।
लाइफ केयर की टीम आकाश ओपनिंग करने उतरे लेकिन शून्य रन पर ही आउट हो गये। इसके बाद गौरव ने सात चौका व दो छक्का की मदद से 44 रन बनाये, जबकि अरबाज ने 22 रन और मुकुल ने 18 रन बनाकर टीम को जीता दिया। 11वें ओवर में ही दो विकेट को खोकर लाइफ केयर ने 93 रन बनाकर आठ विकेट से मैच को जीत लिया।







