लखनऊ, 12 फरवरी 2021: लाइफ केयर ट्राफी का फाइनल मैच आरबीएन ग्लोबल क्लब और लाइफ केयर क्लब के बीच शुक्रवार को खेला गया। एलडीए स्टेडियम में हुए इस मैच में लाइफ केयर ने आरबीएन को तीन विकेट से मात देकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।
32 ओवर के फाइनल मैच में आरबीएन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और आठ विकेट खोकर आरबीएन के खिलाड़ियों ने कुल 107 रन बनाये। सर्वाधिक 27 रन आदि कृष्णा ने व रजत कन्नौजिया ने 22 रन बनाये। वहीं सलामी बल्लेबाज कृष्णा पाठक शून्य पर पवेलियन वापस लौट गये।
107 रन का पीछा करने उतरी लाइफ केयर की टीम ने 23वें ओवर में ही सात विकेट खोकर 108 रन बना ली और तीन विकेट से मैच जीत लिया। लाइफ केयर के अरबाज अहमद ने सर्वाधिक 45 रन बनाये। वहीं गौरव ने 19 रन, सलामी बल्लेबाज मनीष सिंह ने 13 रन बनाये। इस मैच में मैन आफ द मैच का खिताब गौरव रावत को मिला, जबकि मैन आफ द टूर्नामेंट मुकुल शर्मा को घोषित किया गया।







