Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    लिटिल एंजेल ने भरी सुरों की दुनिया में ”सुरीली उड़ान”

    ShagunBy ShagunFebruary 12, 2021 Featured No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 756

    कहते हैं, मन में लगन हो तो आशाओं को पंख लगते देर नहीं लगती। साधनों का अभाव भी किसी प्रतिभा को ज्यादा दिन तक नहीं रोक सकता । नन्ही सुरीली आवाज की राजकुमारी एंजेल की आशाओं की उड़ान कुछ कुछ ऐसी ही है। रायबरेली (उत्तर प्रदेश) के छोटे से कस्बे ऊंचाहार में 2008 में जन्मी एंजेल को मीठे सुर प्रकृति से ही उपहार में मिले । पाँच-छह वर्ष की होने तक वह बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के ही टीवी और मोबाइल पर सुने गीतों को स्कूल और स्थानीय मंचों पर हूबहू गाने और थिरकने लगी थी।

    मात्र 11 वर्ष की आयु में एंजेल ने एक्सिस एम एफ आयडल सिंगिंग कंपीटीशन 2018 जैसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नार्थ जोन से सेमीफाइनल तक जगह बना ली, दिल्ली में हुई इस प्रतियोगिता में उसके मुक़ाबले सभी उससे बहुत बड़ी आयु (लगभग 65 वर्ष तक) के लोग सम्मिलित थे। अनुभवी गायकों के बीच एक बड़े मंच पर गाने का उसका पहला अनुभव था, फिर भी उसने चौकाने बेहतरीन परफ़ार्मेंस देकर खूब वाहवाही और तालियाँ बटोरी। प्रतियोगिता के जज अनीस मैथ्यू तो उससे इतने प्रभावित हुए कि उन्होने एंजेल के साथ मंच पर विशेष रूप से एक युगल गीत गाकर उसका उत्साह बढ़ाया और उसे खूब आशीष दिया।

    सभी प्रतिभागियों का अनुमान था कि एंजेल प्रतियोगिता के फाइनल टॉप 3 में अवश्य जायेगी, लेकिन आयोजन के गाइडलाइन में किसी तकनीकी दिक्कत के चलते नन्ही एंजेल के बजाय बड़ी उम्र के दूसरे प्रतिभागियों को भेज दिया गया।

    एंजेल इस प्रतियोगिता के फाइनल तक तो नहीं जा सकी लेकिन भविष्य की संभावनाओं के द्वार उसके लिए खुलने लगे। उसी वर्ष कुछ ही महीने बाद भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से (दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी में) आयोजित संगीत संध्या – आजादी के तराने (एक शाम अटल बिहारी बाजपेयी के नाम) आयोजन में ‘नन्हा मुन्ना राही हूँ, देश का सिपाही हूँ” नामक गीत पर जबर्दस्त प्रस्तुति देते हुए बाल कला रत्न सम्मान और पुरस्कार हासिल करके अपने को साबित कर दिखाया।

    इसके बाद पाँचवी कक्षा की पढ़ाई के साथ छिटपुट कार्यक्रमों भी चलते ही रहे। इसी बीच एंजेल को भीलवाड़ा (राजस्थान) में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सोशल मीडिया मैत्री सम्मेलन 2019 गायन प्रस्तुति हेतु आमंत्रित किया गया। वहाँ एंजेल की धमाकेदार प्रस्तुति के चलते उसे देश की बड़ी हस्तियों के सामने “विशिष्ट प्रतिभा सम्मान” प्रदान किया गया। इस सम्मान ने एंजेल के आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि किया और उसने गायन में तकनीकी शिक्षा भी लेनी प्रारम्भ की, कोविड19 के लॉकडाउन के दौरान अवसर का लाभ उठाते हुए एंजेल ने ऑन लाइन रहकर पूरा समय संगीत की बारीकियाँ सीखने में बिताया और अब वह प्रयाग संगीत समिति नियमित कि गायन छात्रा के रूप में औपचारिक प्रशिक्षण ले रही है।

    इस बीच एक उत्साहजनक खबर और मिली, हुआ यह कि लॉकडाउन के दौरान मुम्बई की एक फिल्म निर्माण संस्था के लिए बॉलीवुड कलाकार सत्यकाम आनन्द प्रतिदिन किसी चर्चित या प्रसिद्ध व्यक्तित्व से एक लाइव चैट सीरियल “मेरे सैनिक मेरे भाई” की प्रस्तुति कर रहे थे। इसमें उसदिन कार्यक्रम अतिथि के रूप में एंजेल के पिता अरविंद कुमार साहू (जो कि प्रसिद्ध बाल साहित्यकार हैं) का साक्षात्कार चल रहा था। इसमें अतिथि के परिवार के सदस्य को भी देश के सैनिकों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करने का अवसर मिलता था। संयोग से उसमें एंजेल को अवसर मिला तो उसने सैनिकों के लिए फिल्म बॉर्डर के प्रसिद्ध गीत– “संदेशे आते हैं, संदेशे जाते हैं कि तुम कब आओगे” की कुछ पंक्तियाँ लाइव गाकर अपनी भावनाएं बड़े मार्मिक स्वरों में प्रस्तुत की, बिना संगीत के ।

    नन्ही एंजेल की सादगी भरी मधुर और सुरीली आवाज से सत्यकाम आनन्द जी इतने प्रभावित हुए कि उसकी गायकी की भूरि-भूरि प्रसंशा करते हुए उन्होने तत्काल अपनी किसी आगामी निर्माणाधीन फिल्म के लिए उसे एक गीत गाने के लिए आमंत्रित कर दिया। इस फिल्म की शूटिंग शीघ्र ही शुरू होने वाली है।

    अनेक ऑनलाइन कार्यक्रमों व सोशल मीडिया ने एंजेल की पहुँच दूरदराज़ के श्रोताओं तक आसानी से बढ़ा दी है। उसे अनेक स्थानीय व दूसरे प्रदेशों से भी कार्यक्रमों के आमंत्रण मिलने लगे हैं । किन्तु फिलहाल उसकी रुचि अधिक प्रदर्शन के बजाय संगीत की बारीकियाँ सीखने में ज्यादा है, इसलिए वह चुनिन्दा कार्यक्रम ही कर पाती है। एंजेल स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा है। पढ़ाई में व्यस्तता के बावजूद संगीत में रुचि के चलते वह समय निकालकर नियमित संगीत साधना अवश्य करती है। वह भविष्य में अन्य विषयों की उच्च स्तरीय पढ़ाई के साथ ही संगीत में भी शोध छात्रा व अच्छी गायिका के रूप में महारत हासिल करते हुए नाम कमाना चाहती है । – अरविंद कुमार ‘साहू’ 

    Shagun

    Keep Reading

    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading