क्लाइमैक्स अभी और बाकी है: शादी से 11 दिन पहले ही विधवा होने का बना लिया था प्लान
नई दिल्ली, 14 जून : लगातार सुर्ख़ियों में बना राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब एक और नया खुलासा हुआ है वह यह कि सोनम रघुवंशी ने प्रेमी राज कुशवाहा और उसके दोस्तों के साथ मिलकर जिस तरह से पति राजा रघुवंशी की मौत को अंजाम दिया, वह वाकई चौंकाने वाला है। सोनम ने शादी से 11 दिन पहले ही विधवा होने का प्लान बना लिया था। यही नहीं, राजा को मारने से पहले भी सोनम ने एक और मर्डर की तैयारी की थी। शादी से पहले ही सोनम ने कई साजिशें रची थीं। हालांकि उसकी साजिश हर बार नाकाम साबित हुई। ऐसे में सोनम ने शादी के बाद राजा का कत्ल करने और खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए झूठी कहानी बना डाली ।
https://shagunnewsindia.com/the-climax-is-yet-to-come-sonam-wanted-to-run-away-with-a-third-person/
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिलांग के खाली हिल के एसपी विवेक स्याम के अनुसार, राजा रघुवंशी की हत्या कोई कॉन्ट्रैक्ट किलिंग नहीं थी । आकाश, आनंद और विशाल ने राज कुशवाहा से दोस्ती निभाते हुए इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। फरवरी में जब राजा और सोनम रोका हुआ तो सभी ने मिलकर सोनम को गायब करने की योजना बनाई थी। इस दौरान सभी की प्लानिंग थी कि सोनम की जगह किसी युवती की हत्या करके उसकी लाश जला देंगे और सभी से कहेंगे कि सोनम नदी में डूबकर मर गई। साथ ही सभी को यकीन दिलाने के लिए सोनम की स्कूटी भी मौके पर छोड़ देंगे। हालांकि सोनम और राज का यह प्लान फेल हो गया। लिहाजा शादी से 11 दिन पहले सोनम और राज ने मिलकर राजा को मारने की साजिश रची। प्लानिंग के अनुसार सोनम राजा को हनीमून के बहाने शिलांग लेकर गई और वहां इस पूरी साजिश को अंजाम दिया।







