लखनऊ कोट्स भी चार विकेट से जीता मैच, श्रीमती लीला घोष मेमोरियल टूर्नामेंट में बुधवार को हुए दो लीग मैच
श्रीमती लीला घोष मेमोरियल टूर्नामेंट में बुधवार को दो लीग मैच खेले गये। पहले मैच में लाइफ केयर क्रिकेट क्लब ने लखनऊ क्रिकेटर्स को 86 रन से हरा दिया। वहीं दूसरे मैच में लखनऊ कोट्स ने नेशनल यंगेस्टर क्रिकेट टीम को चार विकेट से हराया।
जीपी स्टेडियम में लखनऊ कोट्स ने टास जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया। नेशनल यंगस्टर की टीम 115 रन बनाकर 29 ओवर में आउट हो गयी। इसमें सर्वाधिक 35 रन अंजनी तिवारी ने बनाया। वहीं अमन ने 23 रन, सलामी बल्लेबाज अनिल ने 15 रन बनाये। लखनऊ कोट्स के गेंदबाजों में अभिषेक पांडेय व क्षितिज तिवारी ने चार-चार विकेट लिये। वहीं लखनऊ कोट्स की टीम ने 24वें ओवर में ही छह विकेट पर 118 रन पूरा कर लिया। इसमें सर्वाधिक 53 रन मो. शाह नवाज ने बनाया। इस मैच में मैन आफ द मैच का खिताब क्षितिज अवस्थी को दिया गया।
वहीं दूसरे मैच में लखनऊ क्रिकेटर्स ने टास जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। लाइफ केयर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में सात विकेट खोकर 162 रन बनाये। इसमें सर्वाधिक 41 रन अभिषेक तिवारी ने बनाया, जबकि अरबाज ने 26 रन, हिमांश ने 29 रन, श्याम 19 रन बनाया। लखनऊ क्रिकेटर्स की पूरी टीम 76 रन बनाकर 21वें ओवर में ही आउट हो गयी। सर्वाधिक 35 रन सुंदरम तिवारी ने बनाया। इसमें मैन आफ द मैच का खिताब हिमांशु यादव का दिया गया।







