रंजीत यादव अब सोच रहा होगा – “QR स्कैन करो, जेल स्कैन हो जाओ!”
राजधानी लखनऊ की रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रूसेना में आबकारी विभाग ने एक बार फिर साबित कर दिया कि फर्जी QR कोड लगाकर विदेशी शराब बेचना आसान लगता है, लेकिन पकड़े जाने पर ‘अद्धा’ भी नहीं बचता।
बता दें कि विशेष अभियान के तहत टीम ने छापेमारी की और रंजीत यादव को रंगे हाथों दबोच लिया। बरामदगी? 109 पौव्वे + 26 अद्धे = कुल 135 शीशियां (करीब 29.37 बल्क लीटर) – सब पर फर्जी QR कोड चिपका हुआ, जो ग्राहक को भ्रमित कर ‘असली’ का एहसास दे रहा था।
मजेदार बात ये कि QR स्कैन करने पर शायद ‘स्कैन एंड विन’ की जगह ‘स्कैन एंड लूज’ लिखा आता! विभाग ने रहीमाबाद पुलिस के साथ मिलकर मुकदमा दर्ज किया और रंजीत को हिरासत में ले लिया।
टीम में शामिल अफसरों में अखिलेश कुमार, विजय राठी, शिखर मल्ल, अभिषेक सिंह – ने कमाल कर दिया। अब रंजीत यादव शायद सोच रहे होंगे: “QR कोड फर्जी था, लेकिन जेल की सजा बिल्कुल असली है!”
आबकारी विभाग का मैसेज साफ – फर्जी QR से शराब बेचो, तो ‘पौवा’ भरकर जेल में ‘पानी’ पीने की तैयारी रखो।







