विपुल खंड गोमतीनगर में खुलेगी सीएसडी सहारा क्रिकेट अकादमी
लखनऊ वासियों को जल्द ही नेशनल व इंटरनेशनल क्रिकेटिंग सुविधाओं से लैस एक अन्य क्रिकेट अकादमी की सौगातँ सहारा इण्डिया देने जा रहा है। सहारा इंडिया द्वारा संचालित सीएसडी सहारा क्रिकेट अकादमी की दूसरी ब्रांच विपुल खंड गोमतीनगर में खुलने जा रही हैं। फिलहाल अकादमी प्रबंधन को उस समय का इंतजार है जब कोरोना वायरस की महामारी से राहत मिले और खेल गतिविधियों व प्रैक्टिस को दोबारा शुरू करने की इजाजत मिले।
अभी वर्तमान में सीएसडी सहारा क्रिकेट अकादमी का संचालन, नबीकोट नंदना बक्शी का तालाब में हो रहा है। अकादमी में मुख्य आकर्षण महिला क्रिकेट, प्रैक्टिस मैच एवं स्टेट के साथ इण्डिया लेवल क्रिकेट टूर्नामेण्ट, फिजिकल फिटनेस, मेंटल अवेयरनेस व बेसिक तकनीक, अनुभवी स्टेट लेवल खिलाड़ियो व लेवल-1, लेवल-2 प्रशिक्षकों द्वारा समय-समय कोचिंग व गाइडेंस दिया जाता है।
इसके साथ सीएसडी सहारा क्रिकेट अकादमी, क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के साथ मिलकर कुछ टूर्नामेंट भी कराने की योजना बना रही है। इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा और कई स्कॉलरशिप स्कीम से जरूरतमंद खिलाड़ियो की मदद का भी इंतजाम है।
अकादमी में होंगी ये सुविधाएंः
प्रशिक्षित कोच, टर्फ सेन्टर पिच-03, टर्फ प्रैक्टिस पिच-07, सीमेंटेड प्रैक्टिस पिच-02, पूर्ण रूप से कर्वड इंडोर एस्ट्रा टर्फ पिच-02, मोबाईल नेट, पवेलियन विथ सिटिंग गैलरी, जिम, एम्बुलेस एवं फस्ट एड के साथ डॉक्टर, फिजियो एवं फिटनेस ट्रेनर केी टीम, लडके एवं लड़कियो के लिये अलग-अलग ड्रेसिंग रूम, वीडियों एवं टेक्निकल एनालिसिस लैब, कॉंफ्रें्रेस रूम, बॉलिंग मशीन, स्पीड गन आदि।







