Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, March 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    लखनऊ की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक

    ShagunBy ShagunMarch 1, 2026 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Power companies in dire straits: Smart meter fraud exposed, consumer council's contempt petition stirs uproar!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 660

    4000 करोड़ के आधुनिकीकरण प्लान पर मंथन, प्रमुख मार्गों पर होंगी भूमिगत लाइनें

    लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र लखनऊ में बिजली आपूर्ति को और मजबूत बनाने के लिए 28 फरवरी 2026 को उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। उनके निर्देश पर हुई इस बैठक में ओएसडी के.पी. सिंह, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

    बैठक में बताया गया कि शहर की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए बिजली ढांचे के व्यापक आधुनिकीकरण के लिए करीब 4000 करोड़ रुपये की आवश्यकता है।

    क्या होंगे बड़े बदलाव?

    ▪ प्रमुख सड़कों पर अंडरग्राउंड केबल
    पहले चरण में पांच विधानसभाओं के मुख्य मार्गों पर बिजली लाइनों को भूमिगत किया जाएगा। ट्रांसफार्मरों का सौंदर्यीकरण और सड़कों के बीच लगे खंभों को व्यवस्थित स्थान पर शिफ्ट करने का प्रस्ताव रखा गया।

    ▪ आरडीएसएस योजना से लाइन लॉस में कमी
    केंद्र की आरडीएसएस योजना के तहत बिजली वितरण प्रणाली मजबूत की जा रही है। एबीसी केबल लागू होने के बाद बिजली चोरी घटी है और जनवरी तक लाइन लॉस करीब 8 प्रतिशत तक सीमित किया गया है।

    ▪ बढ़ते लोड से निपटने की तैयारी
    शहर में तेजी से बढ़ते बिजली लोड को देखते हुए “एन-1 मानक” लागू किया जा रहा है, ताकि एक लाइन बंद होने पर भी सप्लाई बाधित न हो। 996 किमी नेटवर्क पर काम जारी है और 400 केवी लाइनों की क्षमता 700 एम्पीयर तक बढ़ाई जा रही है।

    ▪ सब-स्टेशन और ट्रांसफार्मर बढ़ेंगे
    फिलहाल 102 पावर ट्रांसफार्मर कार्यरत हैं। 48 सब-स्टेशनों की संख्या बढ़ाकर 54 करने की योजना है।

    ▪ क्षेत्रीय स्तर पर राहत
    सीतापुर और बाराबंकी में 400 केवी स्टेशन निर्माणाधीन हैं। इनके चालू होने से लखनऊ पर लोड कम होगा।

    बता दें कि बैठक में तय हुआ कि अंडरग्राउंड केबलिंग और अन्य कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना 30 अप्रैल तक तैयार कर अगली बैठक में प्रस्तुत की जाएगी। लक्ष्य है कि लखनऊ को आधुनिक और सुव्यवस्थित बिजली ढांचा उपलब्ध कराना।

    Shagun

    Keep Reading

    Lucknow Book Fair, Day 3: From Hakim Luqman's Magical Remedies to AI—The Book Fair Transforms into a Popular Picnic Spot!

    लखनऊ पुस्तक मेला दिन 3: हकीम लुकमान के जादुई नुस्खों से लेकर AI तक, किताबों का मेला बना पिकनिक स्पॉट!

    बीबीएयू के एनएसएस विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों ने गांवों में चलाए जागरूकता अभियान

    Grand Finale of the NSS Camp: Empowering Villagers Through the Digital Revolution!

    एनएसएस शिविर का धमाकेदार समापन: डिजिटल क्रांति से ग्रामीणों को सशक्त बनाया!

    यूपी में मौसम का बड़ा धमाका! कल 15 मार्च को 35+ जिलों में बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

    The roaring excavators amidst the flowing stream have raised serious questions.

    जलधारा के बीच गरजती पोकलैंड मशीनों ने खड़े किए गंभीर सवाल

    A massive investment of Rs 3.46 crore on the beautification of Falahiri Baba and Durga Devi Dham!

    प्रयागराज में धार्मिक पर्यटन को मिली नई उड़ान: फलाहिरी बाबा और दुर्गा देवी धाम के सौंदर्यीकरण पर 3.46 करोड़ का बड़ा निवेश!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    'Fame Won't Last Forever': Akshay Kumar Opens Up About the Bitter Reality of Stardom

    ‘शोहरत हमेशा नहीं रहेगी’: अक्षय कुमार ने स्टारडम की कड़वी सच्चाई बयां की

    March 16, 2026
    The Cricket 'Mahakumbh' in Kurukshetra! Aakash Chopra Launches the 'Dream Tennis Cricket League' with a Bang!

    कुरुक्षेत्र में क्रिकेट का महाकुंभ! आकाश चोपड़ा ने किया ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग का धमाकेदार आगाज़

    March 16, 2026
    Lucknow Book Fair, Day 3: From Hakim Luqman's Magical Remedies to AI—The Book Fair Transforms into a Popular Picnic Spot!

    लखनऊ पुस्तक मेला दिन 3: हकीम लुकमान के जादुई नुस्खों से लेकर AI तक, किताबों का मेला बना पिकनिक स्पॉट!

    March 16, 2026

    बीबीएयू के एनएसएस विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों ने गांवों में चलाए जागरूकता अभियान

    March 15, 2026
    Grand Finale of the NSS Camp: Empowering Villagers Through the Digital Revolution!

    एनएसएस शिविर का धमाकेदार समापन: डिजिटल क्रांति से ग्रामीणों को सशक्त बनाया!

    March 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading