Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    हास्य-व्यंग्य: मैडम कोरोना की प्रेस कॉन्फ्रेंस!

    By April 26, 2020Updated:April 26, 2020 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 568

    मैडम कोरोना जिसका रोना सारा विश्व रो रहा है, देश विदेश में अपने तफानी जलवे बिखेर कर भारत में पिछले तीन-चार महीनों से डेरा डाले हुए है और भरपूर कोशिश में है कि यहाँ पर भी उसका जलावा चले, उसका साम्राज्य कायम हो, लेकिन भारत सरकार द्वारा उसे हर तरह की दुविधा प्रदान करने की कोशिश की जा रही है, ताकि उसका साम्राज्य भारत की धरती पर नहीं फैले और वह अपने मुँह की खाकर जहाँ से आई वहीं चली जाए। पिछले दिनों अपने उत्पात के बाद कोरोना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। जैसे ही मैडम कोरोना प्रेस कॉन्फ्रेंस में आई देश के प्रसिद्ध अख़बारों, चैनलों के पत्रकारों ने सवालों से धमाल मचा दी।

    पत्रकार- मैडम आज आप जितनी आक्रमक है, क्या बचपन से ही आप आक्रमक रही है?

    मैडम कोरोना- देखिए मेरा जन्म चीन के वुहान की एक लैब में हुआ और वहीं मैं बड़ी हुई। मैं किसकी संतान हूँ ये बात कोई नहीं जानता, क्योंकि अनेक वैज्ञानिक उस लैब में है, जिनका योगदान मेरे जन्म में रहा है। जन्म से मुझे मजबूत बनाने का हर सम्भव प्रयास किया गया और उसके कारण मेरी आक्रमकता बढ़ती ही गई। सबके पहले मेरी आक्रमकता का शिकार मुझे जन्म देने वाले ही बने।

    पत्रकार- तो मैडम क्या आप नाजायज और आवारा औलाद है। जो पूरी दुनिया को परेशान कर रही है?

    मैडम कोरोना- ये सही है कि मैं आवारा हूँ. पर नाजायज नहीं क्योंकि मैं चीन के घर में पैदा हुई तो वो ही मेरी माँ है। मेरे पिता कौन है ये मेरी मॉ के अलावा कोई नहीं जानता। यह बात अलग है कि डायन भी अपनो को छोड़ देती है। पर मैने चीन को सबसे पहले चपेट में लिया और इटली और दूसरी जगह गई।

    पत्रकार- मैडम आप देश-विदेश घुम कर भारत क्यों आई। पहले आने का प्लान नहीं बनाया?

    मैडम कोरोना- मुझे मेरे जन्मदाता ने पैदा ही सारे विश्व की तबाही के लिए किया है। और मैं कई देशों में पहुंच कर भी संतुष्ट नहीं हुई हूँ, अपना साम्राज्य और फैलाना है मुझे उसी क्रम में भारत आई हूँ लेकिन यहाँ मेरी उम्मीदे पूरी होती नहीं दिख रही है।

    पत्रकार- तो क्या लगता है आपको आपकी भारत यात्रा असफल रहेगी?

    मैडम कोरोना- सरकार के रवैये को देखते हुए तो ऐसा ही लग रहा है। यहाँ की सरकार हाथ धो कर मेरे पीछे पड़ी है। लोग सरकार की बात मान रहे है और हाथ धो रहे है। मास्क लगा रहे है। घरों से नहीं निकल रहे है। जिसके कारण मुझे अपना साम्राज्य बढ़ने की उम्मीद नहीं लग रही है।

    पत्रकार- मैडम आपने यहाँ जमातियों से रिश्तेदारी करने की कोशिश की थी उसका क्या हुआ?

    मैडम कोरोना- अपनी आंख तितेरते हए पत्रकार को देखा और बोली देखिए जमात के साथियों ने मुझे स्वीकार कर लिया था और मेरे उनके साथ सम्बध भी बन गये थे पर आपकी भारत सरकार ने मेरे जमाती शोहरों को पकड़कर उनकी नसबंदी करना शुरु कर दिया जिससे मेरे अंश खत्म होते जा रहे है। कुछ में मेरा अंश है वो मुझसे तलाक ले कर कोरोंटाइन में बैठे है। जो कि मेरे लिए चिंता की बात है।

    पत्रकार- तो क्या मैडम हम यह मान ले कि आप अपना साम्राज्य भारत में नहीं फैला सकेगी?

    मैडम कोरोना- साम्राज्य तो नहीं फैला लेकिन रायता तो फैला ही दिया है। कुछ दबे-छुपे मेरे जमाती शोहर है, जो अक्ल के लठ्ठ है, मर कर भी मुझे जिंदा रखेंगे। सरकार कितनी भी कोशीश कर ले जब तक मेरे तबलीगी शौहर दबे-छपे हए मेरे साथ है मैं मरते दम तक भारत पर कब्जा करने का प्रयास करूंगी। आप ये समझ ले जब तक मेरा एक भी शौहर जिंदा है मैं बेवा नहीं कहलाऊंगी। आपकी सरकार मेरे कितने शौहर मारेगी यह देखती हूँ।

    पत्रकार- मैडम आप भारतवासियों से निराश तो है फिर भी यहाँ के लोगों और सरकार के लिए आप क्या कहेंगी? 

    मैडम कोरोना- मेरा तो एक ही भारत की जनता से निवेदन है कि मुझसे गले मिलो मेरे शौहरों से गले मिलो हम आप को सीधे जन्नत में भेज देंगे। भारत सरकार से अपील करूंगी कि मुँह पर मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंस बनाने की बात और अपने घरों में रहने की बात करना वे बंद करें। और विदेशों को जो दवा वे भेज रहे है वह भी नहीं भेजे वरना मेरे अस्तित्व का खतरा हो सकता है। लोग जल्दी स्वर्गवासी बन सके इसके लिए मुझे सबका सहयोग चाहिए। सबका साथ होगा तो ही मेरा विकास होगा।

    हास्य-व्यंग्य: संदीप सृजन से साभार

    Keep Reading

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Voyager's Discovery and the Cosmic Shivling

    वॉयेजर की खोज और ब्रह्मांडीय शिवलिंग

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026
    'DC' Trailer Creates a Massive Buzz, Lokesh Kanagaraj's Fierce Avatar Steals the Spotlight

    ‘डीसी’ के ट्रेलर में लोकेश कनगराज के खूंखार अवतार ने हिलाया

    August 2, 2026
    Allu Arjun to Sport His Most Distinctive Avatar Yet in AA23

    AA23 में अल्लू अर्जुन का सबसे अलग और रहस्यमयी अवतार

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading