Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»धर्म-कर्म

    महाकाल में होगा बारह ज्योतिर्लिंगों का दिव्य संगम

    ShagunBy ShagunDecember 28, 2017 धर्म-कर्म No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 547

    उज्जैन, 28 दिसम्बर। महाकाल की नगरी उज्जैन में अगले महीने जनवरी में बारह ज्योतिर्लिंगों के समागम का दिव्य एवं अद्भुत शैव महोत्सव आयोजित किया जायेगा। राज्य शासन के संस्कृति विभाग एवं महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा नये वर्ष से प्रथम सप्ताह में होने वाले तीन दिवसीय शैव महोत्सव से यह परंपरा प्रारंभ की जाएगी। उज्जैन में पांच से सात जनवरी तक आयोजित होने वाले शैव महोत्सव में सभी बारह ज्योतिर्लिंगों के प्रतिनिधि, सन्त, महात्मा एवं विद्वान उपस्थित होंगे तथा आध्यात्मिक मंथन करेंगे। यह महोत्सव प्रति वर्ष भारत के अलग-अलग ज्योतिर्लिंगों में आयोजित किया जाएगा।

    पूरे विश्व में द्वादश ज्योतिर्लिंग भगवान शिव की पूजा के पावन स्थल हैं। भक्तों को उज्जैन की धरती पर सभी ज्योतिर्लिंगों की एक साथ अनुभूति होगी। इस महोत्सव में विश्व स्तर पर द्वादश ज्योतिर्लिंगों के महात्म्य का प्रसारण, विभिन्न शैव दर्शनों पर परिचर्चा एवं प्रदर्शनी का आयोजन, हिन्दू धर्म, संस्कृति एवं दर्शन पर गहन विचार मंथन एवं चिन्तन होगा। इसके अलावा द्वादश ज्योतिर्लिंगों के प्रबंधन एवं समन्वय, सामाजिक लोक उत्तरदायित्व के कार्यों का विस्तार किए जाने पर विचार एवं इसके माध्यम से सामाजिक समरसता की स्थापन का कार्य करने पर मंथन होगा।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार महोत्सव के अन्तर्गत तीन दिनों तक चार स्थलों पर शैव दर्शन आदि पर परिचर्चाएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिये सनातन व्यासपीठ, स्वामी सन्तदास उदासीन आश्रम नृसिंह घाट, सनक व्यासपीठ बालमुकुन्द आश्रम झालरिया मठ, सनन्दन व्यासपीठ बालमुकुन्द आश्रम झालरिया मठ और सनत कुमार व्यासपीठ महाकालेश्वर मंदिर के प्रवचन हॉल में बनाई गई हैं। कार्यक्रम के पहले दिन पांच जनवरी को द्वादश ज्योतिर्लिंगों की प्रतिकृतियों के साथ शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह शोभायात्रा महाकालेश्वर मन्दिर से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: महाकाल मन्दिर तक आएगी।

    Shagun

    Keep Reading

    Varanasi Municipal Corporation approves ₹100 crore project.

    काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा 130 फीट शिवलिंग, 20 एकड़ में शिव थीम पार्क

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    The True Essence of Devotion: A Scripturally Prescribed 'Bada Mangal' Bhandara at Shri Shakti Dham Ashram

    भक्ति का सच्चा स्वरूप: श्री शक्ति धाम आश्रम में शास्त्रोक्त ‘बड़ा मंगल’ भंडारा

    Lucknow: The Fifth 'Bada Mangal' Bhandara Begins Tomorrow—The 'City of Nawabs' to Resound with Chants of Bajrangbali and the Aroma of Rasgullas and Kulfis

    लखनऊ में कल से पांचवां बड़ा मंगल भंडारा: रसगुल्ला-कुल्फी की महक और बजरंगबली के जयकारों से गूंजेगी नवाबों की नगरी

    Meerut's Raj-Rajeshwari

    राजराजेश्वरी मन्दिर की शंकराचार्य ने की थी प्राण-प्रतिष्ठा

    A Powerful Message from the Flag-bearer of the Sundarkand Mega-Campaign at Ram Janmabhoomi

    सुंदरकांड महा-अभियान की ध्वजवाहिका का रामजन्मभूमि पर जोरदार संदेश

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    June 20, 2026
    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    June 20, 2026
    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    June 20, 2026
    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    June 20, 2026

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    June 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading