Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    बाबू पट्टी गांव में पुरखों की सरज़मीं पर माथा टेकना चाहते हैं महानायक अमिताभ बच्चन!

    ShagunBy ShagunOctober 22, 2020 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 691

    और इधर यूपी के फैंस और रिश्तेदारों को इन्तजार है बिग बी का

    बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन एक ऐसा व्यक्तित्व है, जिसके प्रशंसक सारी दुनिया में मिल जायेंगे। उत्तर प्रदेश में तो उनके चाहने वालों की संख्या असीमित है। यहाँ का प्रतापगढ़, इलाहाबाद और रायबरेली तो उनका दीवाना ही रहा है। प्रतापगढ़ में उनके पुरखे रहते थे, इलाहाबाद में उनका जन्म हुआ था और रायबरेली में उनके रिश्तेदार हैं। तीनों जिले एक दूसरे से सटे हुए हैं और इलाहाबाद से अधिकतम डेढ़ घन्टे की दूरी पर ही हैं।

    इन तीनों में से अमिताभ बच्चन का लगाव इलाहाबाद से ही सर्वाधिक रहा। वे यहाँ से चुनाव भी लड़े और जीते। लेकिन 77 वर्षीय यह महानायक आज तक वहाँ से एक घन्टे की दूरी पर प्रतापगढ़ जनपद में स्थित अपने पैतृक गांव बाबू पट्टी कभी नही गये। उन्हें अपने गाँव में देखने की उनके गाँव वासियों की इच्छा सदैव उनके मन में ही दबी की दबी रह गयी।

    लेकिन आज अचानक एक सुखद और आश्चर्यजनक खबर मिली कि बाबू पट्टी गांव में पुरखों की सरज़मीं पर माथा टेकना चाहते हैं महानायक अमिताभ बच्चन । इतना ही नहीं वे लड़कियों के लिये गाँव में एक स्कूल खोलने की भी तैयारी में हैं। गांव के लोग हैं बेहद उत्साहित हैं। कारण वही कि आज 77 साल के हो चुके अमिताभ अपने जीवन में कभी भी अपने पैतृक गांव बाबू पट्टी नहीं गए।

    आगे बात करुँ तो मेरा जन्म भी प्रतापगढ जनपद में ही हुआ और बाबूपट्टी गाँव भी मेरे यहाँ से अधिक दूर नही था। यह बात मुझे अपने छात्र जीवन में तब पता चली थी जब वे इलाहाबाद से चुनाव लड़ रहे थे। संयोग देखिये कि अब मैं अपने कार्य क्षेत्र रायबरेली जनपद में जिस सड़क पर रहता हूँ उसे अकोढ़िया रोड कहा जाता है। यह रोड अकोढ़िया नामक उस गाँव तक जाती है, जहाँ अमिताभ बच्चन की बुआ अर्थात उनके पिता कविवर हरिवंश राय बच्चन जी की सगी बहन ब्याही थी और उनके वंशज आज भी वहाँ रहते हैं।

    पिछ्ले से पिछले लोक सभा चुनाव की बात है। सपा सांसद अमर सिंह और अमिताभ की पत्नी जया बच्चन आदि चुनाव प्रचार के लिये रायबरेली के कुछ क्षेत्रों में आये थे। तब जाने कैसे अकोढ़िया गाँव के लोग बड़े उत्साहित हो गये थे कि (सम्भवत:) जया बच्चन जी उनके गाँव पाँच मिनट के लिये ही सही जरुर आयेंगी। लेकिन जैसा कि बड़े लोगों के साथ होता है, वे अकोढ़िया से मात्र दो किलोमीटर की दूरी से गुजरने वाले इलाहाबाद हाईवे से होती हुई आगे बढ़ गई और पलक पाँवड़े बिछाये गाँव वाले सूनी डगर को ताकते ही रह गये।

    अब एक बार फिर बाबूपट्टी के लोगों की तरह अकोढ़िया गाँव वालों को भी आशा जगी है कि वयोवृद्ध अमिताभ बच्चन जी शायद इसी परम्परा में अपने पिता की लाडली बहन और अपनी प्रिय बुआ के इस गाँव की भी खबर ले लें और इस ग्राम के वासियों को भी अपने दर्शन देकर धन्य करें। हम भी इस उम्मीद के फलने फूलने की दुआ करेंगे, क्योंकि हम भी उस दिन जया बच्चन जी की प्रतीक्षा में अपने परिचित अकोढ़िया गाँव के लोगों के साथ ही खड़े थे। – अरविंद कुमार साहू

    Shagun

    Keep Reading

    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    Heavy rains in UP cause 11 rivers to swell; roads in Lucknow turn into ponds.

    यूपी में भारी बारिश से 11 नदियां उफान पर, लखनऊ में सड़कें तालाब बनीं

    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    Shiva will play Aurangzeb in ‘Nissa’, while Hemant Birje will portray Mir Bakshi.

    ‘निस्सा’ में शिवा बनेंगे औरंगजेब, हेमंत बिरजे निभाएंगे मीर बख्श

    Two separate events in Lucknow on the 80th Independence Day; a message of patriotism and unity.

    लखनऊ में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दो अलग-अलग आयोजन, देशभक्ति और एकता का संदेश

    2378 women set a world record by dancing together to Sawan songs.

    2378 महिलाओं ने एक साथ सावन गीतों पर थिरककर बनाया विश्व रिकॉर्ड

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    August 17, 2026
    Homefoil has launched a new campaign with Kareena Kapoor Khan.

    होमफॉइल ने करीना कपूर खान के साथ नया कैंपेन लॉन्च किया

    August 17, 2026
    Heavy rains in UP cause 11 rivers to swell; roads in Lucknow turn into ponds.

    यूपी में भारी बारिश से 11 नदियां उफान पर, लखनऊ में सड़कें तालाब बनीं

    August 17, 2026
    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    August 17, 2026
    Shiva will play Aurangzeb in ‘Nissa’, while Hemant Birje will portray Mir Bakshi.

    ‘निस्सा’ में शिवा बनेंगे औरंगजेब, हेमंत बिरजे निभाएंगे मीर बख्श

    August 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading