Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    ख़राब परफार्मेन्स करने वाले मिनिस्टर्स को बहार का रास्ता दिखेंगें PM

    By August 25, 2017Updated:August 25, 2017 इंडिया No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 542

    ‘मोदी के करीबियों की मानें तो वो राजनाथ सिंह, अरुण जेटली और सुषमा स्वराज के अहम मंत्रालयों के कामकाज से पूरी तरह संतुष्ट हैं इसीलिये इनमें किसी तरह के फेर बदल की संभावना नहीं है’


    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले दो दिन में अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं। लगभग सवा तीन साल पुरानी मोदी सरकार का यह सबसे बड़ा और अहम फेरबदल होगा। दरअसल मोदी अब अपने सारे फैसले 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर कर रहे हैं। मोदी चाहते हैं कि सरकार का हर फैसला जनता के बीच ऐसा संदेश पहुंचाये कि बीजेपी की छवि और भी निखरती जाय।

    नोटबंदी, जीएसटी, सर्जिकल अटैक और तीन तलाक समेत कई मुद्दों पर सरकार जनता का दिल जीतने में पूरी तरह कामयाब रही है। अब सबसे ज्वलंत विषय चीन के साथ टकराव का है जिसपर सरकार कड़ा रुख अख्तियार कर देश की जनता का दिल जीतना चाहेगी। ऐसे में नरेंद्र मोदी अपने मंत्रिमंडल का स्वरूप ऐसा रखना चाहेंगे जो हर मोर्चे पर न सिर्फ पूरी तरह एकाउंटेबल हो बल्कि सरकार की ब्रांड इमेज बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये। मोदी के करीबियों की मानें तो वो राजनाथ सिंह, अरुण जेटली और सुषमा स्वराज के अहम मंत्रालयों के कामकाज से पूरी तरह संतुष्ट हैं इसीलिये इनमें किसी तरह के फेर बदल की संभावना नहीं है। एक चौथा अहम मंत्रालय है रक्षा मंत्रालय जो मनोहर पर्रिकर के गोवा का मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही खाली पड़ा हुआ है।

    चीन और पाकिस्तान के साथ वर्तमान और भविष्य के संबंधों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि मोदी रक्षा मंत्री के तौर पर किसी ऐसे व्यक्ति को बैठाना चाहेंगे जो सटीक और कड़े फैसले लेने से हिचके नहीं और साथ ही संघ के मापदंड पर भी खरा उतरे। ऐसे में संघ विचारक और राज्यसभा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे का नाम इस पद के लिये र्चचा में आगे है। रेलमंत्री सुरेश प्रभु पर गाज गिरती इसके पहले ही उन्होंने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। यह पद भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की झोली में जा सकता है। सड़क और परिवहन के मामले में गडकरी का काम सराहनीय रहा है। खासतौर पर उन्होंने देश में जलमार्ग के विकास के लिये जो पहल की है उससे मोदी काफी खुश हैं। वैसे भी यह कयास लगाये जा रहे हैं कि मोदी सुपर कैबिनेट का कंसेप्ट ला सकते हैं। इसमें दो मंत्रालयों को जोड़कर सुपर मिनिस्ट्री बनायी जा सकती है।

    ऐसे में रेल मंत्रालय की जगह सुपर ट्रांसपोर्ट मंत्रालय बनाया जा सकता है जिसमें भूतल परिवहन भी शामिल हो। कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी का अब तक का सबसे बेहतरीन काम सूचना प्रसारण मंत्री के तौर पर रहा है। जिस तरीके से स्मृति मीडिया घरानों से कड़ाई से डील कर रही हैं वो मोदी को जंच रहा है। इस बार के फेरबदल में उन्हें पूर्णकालिक सूचना प्रसारण मंत्री बनाया जा सकता है। कर्नाटक से बीजेपी सासंद सुरेश अंगदी को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलनी तय माना जा रहा है। इसके अलावा यूपी के पार्टी इंचार्ज ओम माथुर और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश सिंह वर्मा को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

    जेडीयू के एनडीए में शामिल होने के बाद नीतीश कुमार के करीबी राज्यसभा सदस्य आरसीपी सिंह को कैबिनेट में जगह मिलनी तय है। साथ ही पार्टी के सांसद संतोष कुशवाहा भी राज्यमंत्री का दर्जा पा सकते हैं। बिहार से ही मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा की छुट्टी हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि इस बार के मंत्रिमंडल विस्तार में उन मंत्रियों के पर कतरे भी जायेंगे जिनके काम से मोदी खुश नहीं हैं। जिन मंत्रियों पर मोदी की टेढ़ी नजर है उनमें से एक हैं राजीव प्रताप रूडी जिन्हें सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट स्किल डेवलपमेंट का विभाग दिया गया था। लेकिन रूडी कई मोर्चे पर खरे नहीं उतरे जिसकी वजह से उनका जाना तय माना जा रहा है। हालांकि रूडी को इस बात की भनक लग चुकी है और वो लगातार अमित शाह के संपर्क में हैं ताकि किसी तरह से मंत्रालय बचाया जा सके। देखते हैं वह सफल हो पाते हैं या नहीं।

    जाने वालों में दूसरे नंबर पर यूपी के कद्दावर कलराज मिश्र का नाम है। बताया जा रहा है कि कलराज मिश्र के काम से भी पीएम मोदी खुश नहीं हैं। वैसे भी मोदी ने पहले ही साफ कर दिया था कि उनके मंत्रिमंडल में सत्तर साल से ज्यादा वालों की जगह नहीं है। बीच में यूपी के चुनाव नहीं होते तो कलराज मिश्र की विदायी नजमा हेपतुल्ला के साथ ही हो जाती। स्वास्य मंत्री जेपी नड्डा का नाम भी हटाये जाने वाले मंत्रियों में आ रहा है। जिस तरह से उन्होंने हिमाचल के एक भ्रष्ट अधिकारी को बचाने में अपनी अहम भूमिका निभाई उससे मोदी खासे नाराज हैं। हालांकि नड्डा अमित शाह के बेहद खास माने जाते हैं इसलिए उनपर अभी सस्पेंस बरकरार है।

    उमा भारती भी इसी कड़ी की अगली मंत्री हैं। गंगा सफाई की जो जिम्मेदारी उनको दी गई थी उस पर ज्यादा कुछ काम नहीं हुआ है। मोदी को डर है कि विपक्ष 2019 में गंगा सफाई को मुद्दा बनाने वाला है। इसलिए उनकी जगह पर किसी और को गंगा के सफाई की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके अलावा दिल्ली से बीजेपी के मंत्री विजय गोयल की भी मोदी मंत्रिमंडल से विदायी हो सकती है। अरविंद केजरीवाल के धीरे-धीरे संतुलित होकर लाईन पर आ जाने से विजय गोयल की उपयोगिता कम हुई है। 

    Keep Reading

    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    Husband unable to bear the shock of wife's death; collapses and dies while applying vermilion.

    पत्नी की मौत का सदमा सहे न सका पति, सिंदूर भरते हुए तोड़ा दम

    Don't ignore mouth ulcers; it could save your life: Experts warn about head and neck cancer.

    मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, जान बच सकती है: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ चेतावनी

    Tikwampur, the birthplace of patriotism, falls victim to government apathy.

    राष्ट्रभक्ति की जन्मभूमि टिकवांपुर सरकारी बेरुखी की शिकार

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading