Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    नए सुखद जीवन की शुरुआत…..!

    By December 10, 2017 Featured No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,093

    हर लड़की अपनी शादी को लेकर खूबसूरत सपने देखती है-प्यारा पति, अच्छा सा परिवार। और जब उसकी शादी तय हो जाती है तो वह इस ऊहापोह में भी रहती है कि ना जाने कैसा होगा उसका पति और परिवार। पति उसके मन की बातें समझेगा कि नहीं, परिवार में उसे प्यार मिलेगा या नहीं, सास-ननद-देवर का उसके प्रति कैसा व्यवहार रहेगा? ऐसे कई सवाल उसके मन के हिंडोले में डोलते रहते हैं। ऐसे सवाल स्वाभाविक भी हैं, क्योंकि वह एक नए परिवेश, नए परिवार का हिस्सा जो होने जा रही होती है।

    अगर किसी लड़की की सहेली या बड़ी बहन के साथ कोई ऐसी घटना हुई होती है, जो पति-ससुराल को लेकर एक डरावनी तस्वीर बनाती है, तो ऐसे में लड़की बहुत ज्यादा असमंजस में होती है, उसके भीतर नकारात्मक भाव बसे होते हैं, ये पूर्वाग्रह ससुराल में सबके प्रति एक शंका के भाव रखते हैं, ऐसे में नववधु परिवार में अपने रिश्तों को वो मधुर रूप नहीं दे पाती, जो रिश्तों की शुरुआत में नींव के लिए जरूरी हैं। इसलिए नववधु को किसी पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर नहीं, सकारात्मक भाव से ससुराल की देहरी पर कदम रखना चाहिए। इस भरोसे के साथ कि उसका साजन और उसका परिवार उसके जीवन में नई खुशियां भरेंगे और वह भी उन्हें वो खुशियां देगी, जो घर में आई एक नई दुल्हन से परिवार उम्मीद रखता है।

    सबसे जरूरी हैं सकारात्मक भाव

    जीवन की हर डगर पर सकारात्मक भाव बहुत जरूरी हैं, इससे हमारे भीतर नई आशाएं जन्म लेती हैं, जो जीवन में उमंग भरती हैं, यही उमंग हमें ही नहीं दूसरों को भी खुशी का अहसास देती हैं। माहौल खुशगवार बनता है, जो किसी भी परिवार के लिए जरूरी है। कहने का आशय यह है कि जब आप अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने जा रही हैं, तो अपनी सोच को पूरी तरह सकारात्मक रखें, जीवन की शुरुआत में किसी भी तरह के नकारात्मकता को बिल्कुल न आने दें।

    माना कि आपके लिए सब-कुछ नया है, नया घर, नए संबंध और अलग-अलग स्वभाव वाले लोग- कुछ नरम, कुछ गरम। ऐसे में अपने पति ही नहीं नए परिवार के सभी सदस्यों के दिलों में जगह बनाने में थोड़ा समय लगेगा ही। तो अच्छा सोचें और मीठा बोलें, इससे आपको सामने से भी ऐसी ही सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी, जो रिश्तों में मिठास घोलेगी, संबंधों की मजबूत नींव रखेगी, जो ताउम्र आपको परिवार के साथ जोड़कर रखेगी।

    न भूलें परिवार के अन्य सदस्यों को

    नववधु घर के अन्य सदस्यों को भी न भूले, बुजुर्गो यानी ददिया सास-श्वसुर का विशेष ध्यान रखें, वे आपका प्यार-आदर पाकर निहाल हो जाएंगे। उनका आशीर्वाद आपको हमेशा सुखी रखेगा। घर में अगर छोटे बच्चे हैं तो उन्हें प्यार देकर उनका दिल जीतें।

    जिएं खूबसूरती से नए रिश्ते

    शादी के बाद लड़कियां नई भूमिकाओं में आ जाती हैं, उनकी जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। उनके साथ नए रिश्तों की उम्मीदें भी जुड़ जाती हैं। इन सब जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बैठाना आसान नहीं होता, एक नई उम्र की लड़की के लिए। ऐसे में बड़े धैर्य और समझदारी की जरूरत होती है। पति का दिल जीतने में कोई ज्यादा दिक्कतें नहीं आतीं, वो तो आपके अपने हैं, आपके पिया हैं लेकिन परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मीठे रिश्ते बनाने में थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

    इनके साथ जरा सी चूकी नहीं कि तमाम सवालों से घिर जाएंगी। अगर कभी कोई गलती या भूल हो जाए तो उसे सहज भाव स्वीकार लें। बता दें, अभी आप कुछ बातों से अनभिज्ञ हैं, आगे से ध्यान रखेंगी। नए परिवार के रीति-रिवाज समझने के लिए आप घर के बड़े-बूढ़ों की मदद ले सकती हैं। वे जरूर अपनी नई-नवेली बहू की मदद करेंगे। वे कभी नहीं चाहेंगे कि उनकी बहू कोई ऐसी गलती करे, जिससे जग-हंसाई हो।

    सास से हो संबंधों की बेहतर शुरुआत

    सास-बहू का नाता तो बहुत ही अहम होता है। याद रखें कि जिस भरे-पूरे परिवार में आपने पैर रखा है, उसे आपकी सास ने बड़े जतन से संवारा है, उसके पीछे उनकी सालों की मेहनत है। अब यह जिम्मेदारी आपकी की भी बनती है कि परिवार आपस में जुड़ा रहे, खुशहाली बनी रहे। सासु मां से आपके संबंध की बेहतर शुरुआत बहुत जरूरी है, जिससे मां जैसी सास का प्यार के साथ जरूरी अनुभव आपको मिलते रहें।

    उन्हें पूरा आदर-सम्मान दें, बदले में आपको उनका ढेर सारा प्यार मिलेगा। साथ ही अगर आप वर्किंग हैं, तो उनका आपको बहुत बड़ा सपोर्ट मिलेगा। तो आपके दिमाग में अगर सास की ट्रेडिशनल इमेज हो तो इसे निकाल दें, क्योंकि अब सास-बहू के संबंध बहुत बदल चुके हैं। अब सास, मां बनकर अपनी बहू की चिंता अपनी बेटी की तरह करती हैं, आप भी उनकी प्यारी बेटी बनिए। अब तो सास ही नहीं श्वसुर भी पिता की तरह अपनी बहू को पूरा लाड़-प्यार देते हैं।

    नन्ही ब्रिगेड घर में आपके तारीफ के पुल बांधते नहीं थकेगी। इसके अलावा अपनी ननद और देवर को कभी न भूलें, आप उनकी भाभी हैं, उनके ख्वाहिशों को पूरा करने में मददगार बनिए। इस तरह आपका बड़प्पन पाकर वे आपके अपने बन जाएंगे और जरूरत पड़ने पर वे ही आपकी मदद के लिए सबसे पहले आएंगे और आपको पूरा संबल देंगे।
    कहने का सार यही है कि शादी जीवन का वो खूबसूरत मोड़ है, जहां पहुंचकर हम अपने रिश्तों में नए रंग ही नहीं भरते, वो राहें भी पाते हैं, जो खुशहाल जिंदगी की ओर ले जाती हैं, बशर्ते हम शादी को लेकर अपनी सोच सकारात्मक रखें।

    Keep Reading

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    In Uttar Pradesh's Scorching Heat, AC Water Becomes a Boon! Instead of Discarding It, Here's How to Use It

    उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी में AC का पानी बना वरदान! फेंकने की बजाय ऐसे करें इस्तेमाल

    Sour Burps and Food Regurgitating into the Mouth—Is It Just Acidity, or Could It Lead to Cancer?

    खट्टी डकारें और मुंह में वापस आता खाना- क्या ये सिर्फ एसिडिटी है या कैंसर तक ले जा सकती है?

    The Himalayas Chose Her: The Russian Girl Who Never Returned

    हिमालय ने चुना: रूसी लड़की जो कभी लौटी ही नहीं

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading