Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»लघुकथा

    सोने का पंख!

    By November 14, 2017 लघुकथा No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 787

    वाराणसी के एक ब्राह्मण परिवार में एक मेधावी पुत्र पैदा हुआ। उसके बड़े होने पर उसके समान जाति कुल से उसे एक भार्या ला दी गई। उससे उसे तीन पुत्रियां हुईं। कुछ दिनों बाद उसकी मृत्यु हो गई। उसकी तीनों पुत्रियां अभी कुंवारी ही थीं। मृत्यु से पूर्व वह उनके विवाह नहीं कर पाया था।

    मृत्यु पश्चात उसने हंस के रूप में जन्म लिया। उसे अपने पिछले जन्म की याद थी। बड़े होने पर उसने देखा कि उसके पंख सोने के हैं। वह दूसरे हंसों की तरह सामान्य नहीं है। फिर उसे अपने घर की याद आई। पता चला कि उसकी पत्नी और पुत्रियां मजदूरी करके बड़े कष्ट से जीवन बिता रही हैं। उसने सोचा, अगर वह उन्हें एक-एक पंख देता रहे तो इससे वे सभी गुजारा कर सकेंगी। यह सोच वह उनके दरवाजे की दीवार पर जा बैठा।

    ब्राह्मणी और लड़कियों ने जब उस स्वर्ण हंस को देखा तो पूछा, महाराज आप कहां से आए हैं? उसने कहा, मैं तुम्हारा पिता हूं। मरकर स्वर्ण हंस होकर पैदा हुआ हूं। अब तुम्हें दूसरे के यहां मजदूरी करने की जरूरत नहीं। इतना कहकर वह एक पंख देकर उड़ गया। बीच-बीच में भी वह आकर अपना पंख दिया करता तो वे सब धनी हो गईं।

    एक दिन ब्राह्मणी के मन में लालच पैदा हुआ। उसने अपनी तीनों पुत्रियों को कहा कि क्यों न हम स्वर्ण हंस के सभी सोने के पंख उखाड़ लें। पुत्रियां इस बात से सहमत नहीं हुईं लेकिन लालची ब्राह्मणी ने उनकी एक न सुनी। जब स्वर्ण हंस आया तो ब्राह्मणी ने उसके सारे पंख नोच लिए। इच्छा के बगैर पंख नोचे जाने पर स्वर्ण हंस बाकी के हंसों की तरह ही हो गया और पंख न होने से उड़ भी न सका।

    कुछ दिन बाद जब उसके पंख उगे तो वह भी सामान्य हंसों की ही तरह थे। फिर कुछ दिन बाद वह अपने निवास स्थान पर लौट गया और वापस कभी नहीं आया। कहते हैं, जो मिले, उससे संतुष्ट रहना चाहिए। अतिलोभ पाप है।

    Keep Reading

    एक कहानी : अब हम इनको क्या खिलाएँ

    एक कहानी : अब हम इनको क्या खिलाएँ

    भगवान शिव ही असली सच्चे गुरु हैं

    साधू-संत कभी अपने लिए नहीं मांगते

    मूर्तिकार का अहंकार

    बिजली कंपनियां अपने सिस्टम का भार उपभोक्ताओं के भार के अनुरूप बढा लेती तो आज सिस्टम न बिगड़ता: उपभोक्ता परिषद

    आयुष्मान योजना से कैंसर का इलाज करवाने वालों की संख्या बढ़ी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Donal Bisht's glamour and Simran Bhardwaj's live performance at the Chembur Gymkhana cricket tournament.

    चेम्बूर जिमखाना के क्रिकेट टूर्नामेंट में डोनल बिष्ट का ग्लैमर, सिमरन भारद्वाज की लाइव परफॉर्मेंस

    October 14, 2026

    IPE हैदराबाद ने 2027-29 PGDM एडमिशन शुरू किए, पोस्टर और सूचना पुस्तिका लॉन्च की

    October 14, 2026
    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    October 13, 2026
    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    October 13, 2026
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading