Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»लघुकथा

    एक कहानी : अब हम इनको क्या खिलाएँ

    ShagunBy ShagunOctober 3, 2025 लघुकथा No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    एक कहानी : अब हम इनको क्या खिलाएँ
    एक कहानी : अब हम इनको क्या खिलाएँ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,131

    आठ साल की शिवानी वैसे तो हमेशा खुश और हंसती-खेलती रहती थी पर एक दिन वह, स्कूल से रोते हुए घर आई। दादी ने पूछा, क्या हुआ? क्यों रो रही हो? मेरी सहेली अब दूसरे शहर में रहने जा रही है दादी। अब मेरा कोई दोस्त नहीं होगा। शिवानी रोते-रोते खोली।

    ऐसा नहीं है शिवानी, तुम्हारा एक दोस्त ऐसा है जो हमेशा तुम्हारे साथ रहेगा दादी ने कहा।- भला मेरा ऐसा कौन सा दोस्त है जिसे आप जानती हैं और मैं नहीं?

    एक कहानी : अब हम इनको क्या खिलाएँ
    एक कहानी : अब हम इनको क्या खिलाएँ

    शिवानी हैरान होकर बोली । इसका जवाब तुम्हें जल्द ही मिलेगा। थोड़ा धीरज रखो। चलो अब सो जाओ, याद है ना कि कल तुम्हारे दादाजी का जन्मदिन है और हमें गरीबों में खाना बाँटना है। कल बहुत काम है। दादी ने कहा।

    ठीक है दादी, ऐसा कहकर शिवानी सोने चली गई।

    अगले दिन शिवानी की मम्मी और दादी ने मिलकर गरीबों के लिए ढेर सारा खाना बनाया। वह खाना लेकर मंदिर गए और वहाँ सभी गरीब लोगों को भरपेट भोजन करवाया। तभी वहाँ कुछ और गरीब लोग आ गए। अरे! खाना तो खत्म होने वाला है। अब हम इनको क्या खिलाएँ- शिवानी चिंतित होकर बोली।

    दादी ने कहा, हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना करो कि वो हमारी मदद करें। तभी उनका ड्राइवर गाड़ी से खाने का एक बॉक्स लेकर आया और बोला, आप इसे गाड़ी में ही भूल गए थे। सबके चेहरे पर मुस्कान लौट आई। दादी ने भगवान को धन्यवाद दिया और गरीबों को वो खाना खिलाया। शाम को शिवानी ने दादी से पूछा, आपने अभी तक मुझे मेरे सच्चे दोस्त के बारे में नहीं बताया ?

    अच्छा बताओ, आज सुबह जब हम परेशानी में थे तब किसने हमारी मदद की। भगवान ने! ओह तो इसका मतलब भगवान है हमारे सच्चे दोस्त शिवानी खुश होकर बोली। प्यारे बच्चों, जब हम परेशानी में होते हैं तब भगवान एक सच्चे दोस्त की तरह, किसी ना किसी रूप में हमारी मदद जरूर करते हैं। शिक्षा यह कहानी हमें सिखाती है कि भगवान हमारे मित्र है।

    Shagun

    Keep Reading

    Children will get introduced to the world of personal care through play.

    खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

    Kids to become RJs and take the mic! Big FM's magical radio station launches at KidZania.

    बच्चे बनेंगे आरजे, संभालेंगे माइक! किड्ज़ेनिया में शुरू हुआ बिग एफएम का जादुई रेडियो स्टेशन

    The wise bird's efforts were of no avail against the foolish monkeys.

    बुद्धिमान पक्षी की मूर्ख बंदरों के आगे एक न चली

    The trick of the singer donkey and the jackal.

    गायककार गधा और सियार की चालाकी

    Children raised under the guidance of their elders become the most well-mannered!

    बुजुर्गों की छत्रछाया में पलने वाले बच्चे सबसे ज्यादा संस्कारी बनते हैं!

    बच्चों का बचपन स्क्रीन पर क्यों बर्बाद हो रहा है? 2026 की हकीकत और बचाव के आसान तरीके

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026
    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading