महर्षि बाल्मिकि जयंती पर आरक्षण समर्थको ने किया याद
आरक्षण बचाओ संघर्ष समित संयोजक मंडल द्वारा आज महर्षि बाल्मिकि जयंती के उपलक्ष्य में आरक्षण समर्थको ने महर्षि बाल्मिकि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे याद किया और समाज का बड़ा सुधारक बताया और कहा कि उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर समाज को नयी दिशा दी जा सकती है। आरक्षण समर्थको ने राज्य सरकार से मांग कि की महर्षि बाल्मिकी के नाम से लखनऊ में एक विशाल स्मारक बनाया जाय।
इस मौके पर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र के संयोजकों अवधेश कुमार वर्मा, अनिल कुमार, अजय कुमार, एसपी सिंह,, महेन्द्र सिंह, आर पी सिंह एच् पी कौसल आर के राव ने पुष्प अर्पित करने के बाद एक मीटिंग की और कहा बहुजन समाज को इस अवसर पर आपसी भाईचारा को मजबूत बनाने के लिए आपस में मेलजोल बढ़ाना चाहिय महर्षि बाल्मिकि जी को पूरे देश में मानने वालो की संख्या करोड़ो में है उतर प्रदेश सरकार से आरक्षण समर्थको ने मांग उठायी की इनके नाम से लखनऊ में एक विशाल स्मारक बनाया जाय।







