लखनऊ, 21 अप्रैल : क्रिकेट के नए और रोमांचकारी अंदाज के दो दिन तक चले 16 टीमों के ज़बर्दस्त मुकाबलों में ब्लास्टर की टीम ने बाजी मारते हुए फाइनल में तैयब एलवन को एक रोमांचक मुकाबले में हराकर LBCL trophy पर कब्ज़ा किया।
विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ ही 30 हजार रुपये इनाम दिया गया। लखनऊ के दो युवा खिलाड़ियों तेजस्वी पाठक और सुहेल ने बॉक्स क्रिकेट के इस आयोजन में शहर की बेहतरीन टीमों को एकजुट कर एक बेहतरीन टूर्नामेंट का आयोजन कर क्रिकेट के इस नए फार्मेट को पहचान देने का शानदार प्रयास किया है।







