Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»festival

    महापौर ने मूर्तियों को ससम्मान विसर्जित करने के अभियान का किया उत्साहवर्धन

    ShagunBy ShagunNovember 7, 2021 festival No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 642

     लखनऊ, 07 नवंबर 2021: महापौर संयुक्ता भाटिया ने श्री लक्ष्मी गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों को ससम्मान विसर्जित करने का अभियान चलाने पर मंगलमान टीम का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सपरिवार इसमें सहभागिता की। महापौर ने कहा कि अक्सर दीपवाली के पश्चात विभिन्न धार्मिक स्थलों, पेड़ के नीचे,डिवाइडर, चौराहों और नदी किनारे पुरानी को लोग छोड जाते है। समय के साथ ये खंडित होकर वहीं पड़ी रहती है। यह मूर्तियों की मर्यादा के प्रतिकूल होता है। जिन मूर्तियों की श्रद्धा के साथ पूजन करते हैं, दीपावली पर नई मूर्तियों को पूजन हेतु उनके स्थान पर स्थापित कर पुरानी वर्ष भर पूजी मूर्तियों को विसर्जित करने की जगह इधर उधर लावारिस रख देते हैं। जिससे मूर्तियों का अपमान होता है। यह धर्म संकट दीपावली के अवसर पर अधिक होता है। इससे आस्था का उपहास भी होता है। साथ ही नदियों में विसर्जन पर रोक होने के बाबजूद विकल्प न होने से लोग प्रायः चोरी छुपे नदियों में ही प्रतिमाएं विसर्जित करते है। जिससे नदियां भी प्रदूषित होती है।

    संयुक्ता भाटिया ने धार्मिक आस्था के सम्मान और पर्यावरण की चुनौतियों को ध्यान में रखकर मंगलमान एवं अन्य संस्थाओं से समन्वय स्थापित करते हुए एवं नगर निगम के सहयोग से पुरानी एवं खंडित मूर्तियों के ससम्मान भूविसर्जन का अभियान दीपावली से पूर्व प्रारम्भ किया था। जिसमे जनता से उनके घर के आस पास जहां मूर्तिया इक्कठा की जाती है उसकी सूचना मंगलमान की टीम को देगी। जहाँ मंगलमान की टीम इक्कठा कर नगर निगम की टीम के सहयोग से सामूहिक भू विसर्जित करेगी। इस हेतु गाड़ी भी चलाई गयी है। जिसका शुभारम्भ दीपावली पूर्व महापौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

    संयुक्ता भाटिया ने कहा कि इस प्रकार की जन जागरण के अभियान से लखनऊ में स्वच्छता,धार्मिक सम्मान एवं पवित्रता का नया अध्याय लिखा जा रहा है। महापौर ने समस्त पार्षदों,मोहल्ला समितियों एवं सामाजिक संगठनों से अपील करते हुए कहा कि इस व्यवस्था में सहयोग करते हुए अपने अपने मोहल्ले में एक स्थान चिन्हित कर (मंदिर आदि) पुरानी पूजीं गयी मूर्तियो को उक्त स्थान पर इक्कठा करे और इसकी जानकारी मंगलमान की वेबसाइट www.mangalman.in या 8574103898 पर व्हाट्सएप्प या 9415755950 दे जिससे कि उस स्थान से मूर्तियों को इकट्ठा कर उनका ससम्मान के साथ सामूहिक भू विसर्जन कराया जाएगा।

    मंगलमान का आग्रह :

    • ‘ मंगलमान अभियान ‘ के अन्तर्गत हम आपके क्षेत्र के निर्धारित केंद्र से प्रतिमाओं को सुसज्जित वाहन से ले जाकर पवित्रता और सम्मान के साथ विसर्जित करेंगे।
    • अपने क्षेत्र के केंद्र कि जानकारी www.mangalman.in से लेकर वहां प्रतिमाएं पहुंचाकर उनका मान करें। भू – विसर्जन कर आपके मंगल का मान हम करेंगे।
    • मोहल्लों में विसर्जन समितियां बनाएं और हमें 9415755950 पर सूचित करें, हम आपसे संपर्क करेंगे और समिति अथवा मंगलमान कार्यकर्ता को बेवसाइट पर सूचीबद्ध करेंगे।
    • शहर के लगभग सभी मुहल्लों में किसी प्रमुख मंदिर को केंद्र बनाया जा सकता है।

    Shagun

    Keep Reading

    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026
    'DC' Trailer Creates a Massive Buzz, Lokesh Kanagaraj's Fierce Avatar Steals the Spotlight

    ‘डीसी’ के ट्रेलर में लोकेश कनगराज के खूंखार अवतार ने हिलाया

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading