Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मीडिया

    प्रभात त्रिपाठी बने मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष 

    By February 28, 2018Updated:March 1, 2018 मीडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 593

    मनमोहन सचिव और दिलीप सिंह –

    शशिनाथ दुबे उपाध्यक्ष पद के लिए चुने गये

    लखनऊ, 28 फरवरी। दोनों मान्यता प्राप्त संवाददाता समितियों की संयुक्त बैठक में लिए गये निर्णय के बाद आनन-फानन में चुनावी प्रक्रिया को अंजाम देकर नये पदाधिकारियों का चयन कर लिया गया। प्रभात त्रिपाठी अध्यक्ष पद के लिए चुने गये और सचिव बने मनमोहन। जबकि दिलीप सिंह और शशिनाथ दुबे समिति के दो उपाध्यक्ष पदों की दावेदारी में विजयी हुए।
    दो दिन की गुपचुप गतिविधियों में दोनो समितियों के पदाधिकारियों ने एक संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से एक हो जाने का ऐलान किया।
     एक समिति हो जाने के बाद दूसरे ही दिन जी बी एम बुलाने की औपचारिकता भी कर ली गयी। जी बी एम में तय हुआ कि अगले दिन चुनाव के लिए नामांकन होगा। नतीजतन  पत्रकारों तक सूचना ना पहुंचने के कारण नामांकन करने वाले चंद दावेदार निर्विरोध चुन लिए गये।
    ये खबर सुनकर पत्रकारों ने इस चुनाव को असंवैधानिक करार देते हुए इसका विरोध करना शुरू कर दिया । पत्रकारों का कहना था कि चंद लोगों को ही जी बी एम की सूचना दी गयी। इसी तरह गुपचुप तरीके से चुनाव और नामांकन की तारीखों की इत्तेला पत्रकारों तक नहीं पहुंची। नतीजतन चंद दावेदारों के नामांकन में एक पद के लिए एक पत्रकार ही दावेदार था, इसलिए बिना चुनाव के ही पर्चा भरने वाला हर दावेदार निर्विरोध चुन लिया गया।
    इन बिन्दुओं पर चर्चा करने के लिए एकजुट हुए पत्रकारों ने पुनः चुनाव कराये जाने की मांग रखी है। पत्रकारों का कहना है कि बाकायदा सभी मान्यता प्राप्त पत्रकारों को सूचित करके जनरल बाडी मीटिंग बुलाई जाये। जिसमे सबकी सहमति से चुनावी प्रक्रिया की रुपरेखा तय हों।
    इधर निर्विरोध चुने गये पदाधिकारियों का कहना है कि दोनों समितियों के पूर्व पदाधिकारी आपसी मिलीभगत से गुपचुप तरीके से निर्विरोध चुने जाने का दावा करके पुनः समिति के पदों पर काबिज होने की योजना बनाये थे।
    ये आपस में मिलकर विधानसभा प्रेस रूम में नामांकन का ड्रामा रचकर सुबूत स्वरूप फोटोग्राफी करवा रहे थे।  इस बीच इत्तेफाक से हम लोग विधानसभा के प्रेस रूम पहुंच गये।  ये देखकर दोनों गुटों के(जो अब एक हो चुके हैं) पूर्व पदाधिकारी हड़बड़ा गये।  इस बीच हम लोगों ने बड़े पदों के लिए पर्चा भर दिया।  मजबूरी में इन्हें हमें निर्विरोध प्रत्याशी के तौर पर चुन्ना पड़ा।
      इन नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ये किस्सा सुनाते हुए इस साइलेंट इलेक्शन का विरोध कर रहे पत्रकारों से अनुरोध किया कि वे उन्हें समिति का पदाधिकारी स्वीकार कर लें।
     इन नये नवेली पदाधिकारियों ने भी पुरानी समितियों पर आरोप लगाया कि पहले के तमाम चुनावों में वो बरसों से चुनाव लड़ते रहे हैं। सबसे अधिक वोट पाने के बाद भी चुनावी प्रक्रिया की बेईमानी के कारण उन्हें कभी भी विजय घोषित नहीं किया गया।
    क्योंकि इस बार इत्तेफाक, किस्मत, तुक्के या झटके से ये निर्विरोध चुन लिए गये हैं। इसलिए उन्हें बतौर पदाधिकारी स्वीकार कर लिया जाये।

    ” होली बुलेटिन “ की अगली खबर:

    राव-हेमंत गले मिले। Ifwj भी हुआ एक। विवादों की गुत्थी को सुलझाकर जय-वीरू ने बंटवारे के गब्बर को मारने का किया फैसला। द्वेष को त्यागकर पुरानी दोस्ती के सुलझे धागों से Ifwj के दो टुकड़ों को सिल कर किया एक।
    (खबर विस्तार से बुलेटिन की अगली कड़ी में)
    बुरा ना मानों होली है..
    (बुरा मान भी गये तब भी क्या कर लोगे )
    -नवेद शिकोह

    Keep Reading

    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    Journalism is no longer merely about news; it is a responsibility to guide society in the right direction: Bharat Singh

    पत्रकारिता अब सिर्फ खबर नहीं, समाज को सही दिशा देने का दायित्व है: भारत सिंह

    Srijan Samman on Hindi Journalism Day: Emphasizing the Need for Emotional Intelligence in the AI ​​Era

    हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सृजन सम्मान, एआई युग में इमोशनल इंटेलिजेंस की जरूरत पर जोर

    Becoming the Voice of Journalists on Labour Day, Memorandum Submitted to Deputy Chief Minister

    श्रम दिवस पर पत्रकारों की आवाज़ बनी, उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

    DigiFest 2026: The biggest celebration of digital marketing in Gurugram on April 10th!

    डिजीफेस्ट 2026: 10 अप्रैल को गुरुग्राम में डिजिटल मार्केटिंग का सबसे बड़ा जश्न!

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    AIM Congress 2026 से पहले AIM Global Foundation का भारत दौरा, UAE-भारत निवेश बढ़ाने पर जोर

    August 14, 2026
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading