Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मीडिया

    ‘पत्रकारों की ज्ञापन बुक’  सज-धज कर तैयार

    By September 9, 2018 मीडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 518
    नवेद शिकोह
    लखनऊ के पत्रकार संगठनों द्वारा तीन वर्ष में दिये गये ज्ञापनों और ज्ञापन देते पत्रकारों की तस्वीरों के संकलन के रूप में ‘पत्रकारों की ज्ञापन बुक’ नामक पुस्तक सज धज कर तैयार है। ये पुस्तक मेले में उपलब्ध होगी। सही नेतृत्व के मोहताज पत्रकारों की मजबूरी बयां करती इस पुस्तक में इस बात का खुलासा किया गया है कि तीन साल में 179 बार जो ज्ञापन दिये गये उनकी एक भी मांग पूरी नहीं हुई। फिर भी हौसला तो देखिये कि शहर के दर्जनों पत्रकार संगठनों से जुड़े 40-50 पत्रकार अपने-अपने संगठनों से कम से कम सप्ताह में एक बार किसी ना किसी सत्ताधारी या नौकरशाह इत्यादि को ज्ञापन सौंपने का सिलसिला जारी रखे हैं।
    वजह शायद ये है कि इनकी नियत पत्रकारों के हितों की मांगो को पूरा करवाना नहीं होती। ये ज्ञापन देने के बहाने किसी राजनेता/नौकरशाह या राज्यपाल इत्यादि के साथ अर्द्ध गोला बनाकर फोटो खिंचवाने की तमन्ना पूरी कर लेते हैं। इनका मुख्य उद्देश्य अपनी पहचान बनाकर बतौर पत्रकार नेता अपने निजी काम करवाना है।
    ये रिसर्च हैरत में डालने वाला है। किसी भी पेशे से जुड़े किसी भी संगठन का संघर्ष इतना असफल नहीं होता। देर से ही सही ज्यादातर जायज मांगें पूरी होती रहती हैं। लेकिन पत्रकार जिनके कलम से दूसरे क्षेत्रों के संगठनों की मांगोंऔर आन्दोलनों को गति या सफलता मिलती है उन पत्रकार संगठनों की ही सारी मांगे हवा हो जाती हैं।
    रिसर्च के मुताबिक लखनऊ में लगभग एक दर्जन पत्रकार संगठन, समितियां और यूनियने सक्रिय हैं। हर महीने- दो महीने के बाद कोई नया संगठन सोशल मीडिया और ज्ञापन बाजी के साथ जन्म ले लेता है।
    चालीस-पचास पत्रकार अलग-अलग किसी भी संगठन में सोशल मीडिया के माध्यम से तस्वीरों में नजर आते हैं।
    पिछले तीन वर्षों में 179 बार जो ज्ञापन दिये गये उनमें आठ-दस मांगे कामन हैं। यहां तक कि एक संगठन अपने एक ज्ञापन को एक ही सरकारी नुमाइंदों को कई बार देते हैं और फोटो खिंचवाने की ख्वाहिश पूरी कर लेते हैं।
     एक ही ज्ञापन की कापी को कई बार भी दिया जाता रहा है।
    लेकिन एक भी बार बिना फोटो खिंचवाये ज्ञापन नहीं दिया गया।  किसी ज्ञापन का फॉलोअप भी नहीं हुआ। विभिन्न संगठनों के किसी साझा मंच पर भी पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए कभी कोई कदम नहीं उठाया गया। बल्कि एक संगठन दूसरे को फर्जी साबित करता रहा है।
    पत्रकारों की ज्ञापन बुक में ये तमाम ज्ञापनों और ज्ञापन देते पत्रकारों की तस्वीरें शामिल हैं।
    ज्ञापन देते पत्रकारों की 179 तस्वीरों में करीब 30-35 लोग तस्वीरों में बार-बार नजर आ रहे हैं। इनमें कुछ तस्वीरों मे एक दूसरे को ढकेल रहे हैं।
    पत्रकारों की सुरक्षा, पेंशन, स्वास्थ्य से जुड़ी पांच-सात मांगे लगभग कामन हैं।
    गौरतलब बात ये है कि सरकारों द्वारा पत्रकारों के हित में बहुत सारे फैसले समय समय से लिए जाते रहे हैं। सरकारें पत्रकारों की समस्यायें का समाधान भी करती रही हैं, लेकिन संगठनों के मांग पत्रों/ज्ञापनों वाली मांगे ही लम्बित रह जाती हैं।
    इन तमाम कड़वी सच्चाइयों को ही पेश करेगी- ‘पत्रकारों की ज्ञापन बुक’।

    Keep Reading

    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    Journalism is no longer merely about news; it is a responsibility to guide society in the right direction: Bharat Singh

    पत्रकारिता अब सिर्फ खबर नहीं, समाज को सही दिशा देने का दायित्व है: भारत सिंह

    Srijan Samman on Hindi Journalism Day: Emphasizing the Need for Emotional Intelligence in the AI ​​Era

    हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सृजन सम्मान, एआई युग में इमोशनल इंटेलिजेंस की जरूरत पर जोर

    Becoming the Voice of Journalists on Labour Day, Memorandum Submitted to Deputy Chief Minister

    श्रम दिवस पर पत्रकारों की आवाज़ बनी, उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

    DigiFest 2026: The biggest celebration of digital marketing in Gurugram on April 10th!

    डिजीफेस्ट 2026: 10 अप्रैल को गुरुग्राम में डिजिटल मार्केटिंग का सबसे बड़ा जश्न!

    जनहित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्वतंत्र पत्रकार तैयार, लेकिन पैसे कहाँ? विभाग से पत्रकारों का बड़ा सवाल!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    June 30, 2026

    दिलों को जीतने और दंगाइयों को झुकाने का नाम है राजकुमार अग्रवाल, IPS की नई पारी की शुरुआत

    June 29, 2026
    Uproar in Ayodhya: 3-day ultimatum to 'donation thieves'; ₹5 lakh fine for contesting the case—Bar Association's stern declaration.

    अयोध्या में बवाल: चंदा चोरों को 3 दिन का अल्टीमेटम, केस लड़ने पर 5 लाख जुर्माना, बार एसोसिएशन का सख्त ऐलान

    June 29, 2026
    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    June 28, 2026
    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    June 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading