Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिहार

    स्‍तन कैंसर के प्रति महिलाओं में जागरूकता है जरूरी: वी पी सिंह

    By October 8, 2018 बिहार No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 520

    पटना, 08 अक्टूबर 2018: सवेरा कैंसर एंड मल्‍टीस्‍पेशियल हॉस्‍पीटल, कंकड़बाग, पटना के प्रख्‍यात कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ वीपी सिंह ने स्‍तन कैंसर को महिलाओं के लिए बेहद खतरनाक बताया और कहा कि इससे बचाव के लिए लोगों में जागरूकता लाने की जरूरत है, ताकि समय रहते इसका निदान हो सके।

    आशांजलि संस्‍था द्वारा आयोजित परिचर्चा में उन्‍होंने कहा कि हमारे देश में आज भी महिलाएं इसके प्रति जागरूक नहीं है। अभी हाल में किये एक अध्‍ययन की मानें तो हर 28 में से एक महिला को अपने जीवनकाल में स्‍तन कैंसर होता ही हैं। शहरी क्षेत्रों में इसकी संख्‍या अधिक होती है यानी 22 में से एक, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 60 में से एक।

    उन्‍होंने कहा कि स्‍तन कैंसर के आंकड़े के मामले में भारत पश्चिमी देशों से अलग है। भारत में स्‍तन कैंसर की समस्‍या 30 से 40 के उम्र में ज्‍यादा होती है, जबकि पश्चिम में यह 50 साल से अधिक आयु वाली महिलाओं में होता है। भारत में इसके प्रति जागरूकता और जांच का अभाव काफी देखने को मिलता है, जो लास्‍ट स्‍टेज में महिला और उनके परिजनों को पूरी तरह तोड़ देता है।

    उन्‍होंने बताया कि पिछले कुछ सालों में भारत में स्‍तन कैंसर की चपेट में 50 वर्ष से कम उम्र की महिलाएं ज्‍यादा आई हैं। इसके प्रति जागरूकता का अभाव का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह डिटेक्‍ट तीसरे या चौथे स्‍टेज होता है। तब यह बेहद आक्रामक हो चुका होता है। हम स्‍तन कैंसर को रोक नहीं सकते, लेकिन थोड़ी सी जागरूकता अपनाकर इसे होने वाले असमय मौत को रोक सकते हैं।

    अगर इसके आरंभिक लक्षण का पता लगाया जाय तो इलाज काफी आसान हो जाता है और लगभग 80 प्रतिशत तक ठीक हो जाते हैं। इसलिए युवतियों और महिलाओं को चाहिए कि सप्‍ताह में एक बार स्‍तन की जांच जरूर करें। देखें कहीं गांठ तो नहीं। पहले स्‍टेज में स्‍तन के अंदर दो सेंटीमीटर तक की गांठ बनती है और इससे सूजन, हल्‍का दर्द, शुरू हो सकता है।

    Keep Reading

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Firing on students with an AK-47 in Siwan: Policeman suspended; Opposition creates an uproar in Parliament.

    सीवान में AK-47 से छात्रों पर फायरिंग: पुलिसकर्मी निलंबित, विपक्ष का संसद में हंगामा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026
    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading