Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    सीएसआईआर-सीडीआरआई की प्रधान वैज्ञानिक डाक्टर रितु को मिला प्लेटिनम जुबली अवार्ड

    ShagunBy ShagunDecember 17, 2020 इंडिया 1 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 829

    डाक्टर रितु ने शीशम से बनाई ऐसी उत्पाद कि आपकी टूटी हडि्डयां अब जुड़ जाएंगी 15 दिन में, डाक्टर रितु के सौ से अधिक शोधपत्र हो चुके हैं प्रकाशित, 23 अन्य उत्पादों के भी करा चुकी हैं पेटेंट

    लखनऊ, 17 दिसम्बर 2020: सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ की प्रधान वैज्ञानिक डॉ रितु त्रिवेदी ने शीशम से ऐसी दवा बनाई है, जिससे आपकी अस्थियां अब डेढ़ माह में नहीं 15 दिन में ही जुड़ जाएंगी। यही नहीं पालक से भी एक दवा बनाई है, जो आस्टियो आथराइटिस में कारगर है। इसके लिए उन्हें बायोलाजिकल साइन्सेज में वर्ष 2020 के प्रतिष्ठित नासी-रिलाएंस इंडस्ट्रीज प्लेटिनम जुबली अवार्ड से सम्मानित किया गया है। पुरस्कार स्वरूप एक प्रशस्ति पट्टिका एवं 3.0 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।

    डॉ रितु त्रिवेदी का वैज्ञानिक योगदान मुख्यतः मेटाबोलिक अस्थि विकार के क्षेत्र में रहा है जिसमें रजोनिवृत्ति उपरांत (मेनोपाज़ के बाद) ऑस्टियोपोरोसिस एवं ऑस्टियोआर्थराइटिस विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। उनका शोध कार्य, प्राकृतिक उत्पाद आधारित छोटे अणुओं के रूप में अस्थि स्वास्थ्य में सुधार हेतु प्रभावी उत्पाद के रूप में परिणित हुआ है। उन्होंने अनुसंधान के माध्यम से शीशम (डल्बर्जिया सिस्सू) का नवीन अस्थिजनक (ओस्टियोजेनिक) मार्कर के साथ उसकी ओस्टोजेनिक प्रभावकारिता का सफल प्रदर्शन किया जो बाजार में रीयूनियन के ब्रांड नाम से रैपिड फ्रैक्चर हीलिंग एजेंट के रूप में उपलब्ध है। अब तक प्लास्टर चढ़ाने के बाद हड्डियां लगभग डेढ माह में जुटती हैं। इससे मरीज को लंबे समय तक बैठकर उसके जुड़ने का इंतजार करना होता है। डाक्टर रितु द्वारा बनाये गये यह उत्पाद लेने पर हड्डियां 15 दिन में ही जुड़ जाती हैं। इसका रजोनिवृत्ति के बाद की महिलाओं में एक वर्षीय नैदानिक ​​परीक्षण (क्लीनिकल ट्रायल) भी किया जा चुका है।

    डॉ ऋतु का देसी पालक (स्पीनेशिया ओलेरेसी) पर किया अनुसंधान से तैयार उत्पाद, पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस के प्रबंधन के लिए जाइंट फ्रेश के नाम बाजार में उपलब्ध है जो उपास्थि के क्षय को रोक कर नवीन उपास्थि कोशिकाओं के निर्माण की भी क्षमता रखता है।

    इन प्रमुख योगदानों के अतिरिक्त आपको 23 अन्य पेटेंटों सहित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में 100 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित करने का श्रेय भी प्राप्त है। आप नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज (इंडिया) की फेलो भी है एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा प्रतिष्ठित टाटा इन्नोवेशन फेलौशिप 2019-20 से भी सम्मानित हो चुकी हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    1 Comment

    1. Angla Schickedanz on December 19, 2020 11:46 am

      i like this finest article

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading