Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मेडिकल

    यूपी में शुक्रवार को बच्चों को खिलाई जाएगी कीड़े की दवा

    By August 7, 2018 मेडिकल No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 570
    • राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस : लखनऊ में  16 लाख 71 हजार 463 बच्चों को बनाया लक्ष्य
    • जिले के सभी निजी स्कूलों में रखा गया एक नोडल अधिकारी
    लखनऊ,7 जुलाई 2018: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश में पेट में कीड़े निकालने की दवा शुक्रवार को खिलाई जाएगी। यह जानकारी मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।
    सीएमओ लखनऊ डॉक्टर नरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि 10 अगस्त को एल्बेंडाजोल की गोली एक वर्ष से 19 वर्ष की उम्र के सभी बच्चों को दी जाएगी। जो बच्चे किसी कारणवश 10 अगस्त को दवा खाने से छूट जाएंगे उन्हें 17 अगस्त को मॉप उप राउंड के तहत यह दवा खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी, निजी स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों को इसके लिए चिन्हित कर लिया है। जिले के सभी निजी स्कूलों में एक नोडल अधिकारी रखा गया है।
    पहली बार यूपी के सभी 75 जिलों में अभियान चलाया जायेगा। पूरे यूपी में इस बार सात करोड़ नौ लाख 79 हजार 660 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं राजधानी लखनऊ में  16 लाख 71 हजार 463 बच्चों को लक्ष्य बनाते हुए शहर में 1600 सरकारी स्कूलों, 300 निजी स्कूलों और 2000 आंगनवाडी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों को दवा खिलाई जाएगी. डॉक्टर अग्रवाल ने बताया कि एक से दो साल तक के बच्चों को अल्बेंडाजोल की आधी गोली और दो साल से ऊपर के बच्चों को अल्बेंडाजोल की पूरी गोली दी जाएगी।
    उन्होंने बताया कि कृमि संक्रमण से बचाव के लिए हर साल फरवरी व अगस्त माह में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत अल्बेंडाजोल की खुराक बच्चों को दी जाती है। कृमि संक्रमण से बच्चों में कुपोषण और खून की कमी होती है तथा थकावट होना, पढ़ाई में मन न लगना आदि व अधिक कृमि होने से जी मिचलाना, दस्त, पेट दर्द, कमजोरी, भूख न लगना जैसे लक्षण हो सकते है।
    लांचिंग आज
    लखनऊ में बुधवार को पंचायती राज भवन स्थित सभागार में उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही मात शिशु एवं परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और मात शिशु एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री स्वाति सिंह मौजूद रहेंगी। जनपद लखनऊ में भी यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

    #राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

    Keep Reading

    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    India’s first AI-powered mammography machine, ‘Amulet Sophinity’, installed in Mumbai.

    मुंबई में लगी देश की पहली एआई-पावर्ड मैमोग्राफी मशीन ‘एमुलेट सोफिनिटी’

    Sour Burps and Food Regurgitating into the Mouth—Is It Just Acidity, or Could It Lead to Cancer?

    खट्टी डकारें और मुंह में वापस आता खाना- क्या ये सिर्फ एसिडिटी है या कैंसर तक ले जा सकती है?

    Mumbai Alert: Oral Cancer on the Rise, Severe Shortage of Skin Donations—Learn the Message Behind Both Campaigns

    मुंबई अलर्ट: मुंह का कैंसर तेजी से बढ़ रहा है, स्किन डोनेशन की भारी कमी – जानें दोनों अभियानों का संदेश

    अपोलो हॉस्पिटल्स गुवाहाटी ने की पहली सफल मायक्लिप प्रक्रिया

    अंतिम छोर तक स्वास्थ्य: होम्योपैथी का समावेशी मॉडल

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The end of a golden chapter of simplicity, impartiality, and socialism

    सादगी, निष्पक्षता और समाजवाद के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत

    June 26, 2026
    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    June 26, 2026
    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    June 26, 2026
    Pledge to protect the Constitution: CM Yogi recalls the fight for democracy on 'Constitution Murder Day'

    संविधान की रक्षा का संकल्प: सीएम योगी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर याद की लोकतंत्र की लड़ाई

    June 26, 2026
    Kejriwal’s scathing attack upon reaching Ayodhya: What secret does Champat Rai know that even the PM is helpless?

    अयोध्या पहुंचे केजरीवाल का तीखा हमला: चंपत राय को क्या राज पता कि पीएम भी मजबूर?

    June 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading