नीम के पास हर मर्ज का इलाज है। चाहे बात चेहरे की समस्या की हो या फिर दांतों की समस्या की। ऐसे ही थोड़े दादी-नानी नीम को गुणों का खजाना कहा करती थीं। दादी-नानी ही क्यों आजकल टीवी, अखबार जगह-जगह हजारों नीम के प्रोडक्ट्स का प्रचार मिल जाता है और हम इनका इस्तेमाल भी कर लेते हैं। लेकिन नीम की गोल्डन पत्तियों के बारे में भूल ही जाते हैं। स्किन प्रॉब्लम चाहे जो भी हो नीम की इन अनमोल पत्तियों में हर चीज का इलाज है।
डॉक्टरों के अनुसार नीम की पत्तियों में ऐंटीऑक्सिडेंट, ऐंटीफंगल और ऐंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
मुंहासों से दिलाएगी छुटकारा
अक्सर 17 से 21 साल की उम्र में लड़के और लड़कियों को मुंहासों की समस्या से दो चार होना पड़ता है। अगर, आप मुंहासों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो नीम की पत्तियों को सूखाकर उसमें 2 चम्मच गुलाब जल, 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाइए। इस पेस्ट का इस्तेमाल फेस पैक की तरह करें। सप्ताह में 3 से 4 बार इस फेसपैक का इस्तेमाल करके मुंहासों से छुटकारा पाया जा सकता है।
संतरे के छिलके के साथ करें इस्तेमाल
पोर्स यानि त्वचा के रोमछिद्रों को कम करने के लिए भी आप नीम से बने फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। नीम के पत्तों में संतरे के छिलकों को सूखाकर पीस लें। इसके बाद इस पेस्ट में थोड़ा सा दही मिलाकर पैक बनाएं। सप्ताह में 2 बार इस फेसपैक का इस्तेमाल करने से पोर्स कम हो सकते हैं।
डाई स्किन के लिए
अगर आपकी स्किन ड्राई है तो नीम पाउडर में कच्चा दूध मिलकर फेस पैक बनाये और इसका इस्तेमाल करें सप्ताह में 2 बार। बदलते मौसम में स्किन को देगा ठंडक इन दिनों उत्तर भारत में मौसम बदल रहा है। ऐसे में स्किन प्रॉब्लम होना एक आम बात है। इस स्थिति में भी नीम के पत्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है। नीम के पत्तों को पीसकर इसमें थोड़ी सी हल्दी मिला लें। अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं। यह फेस पैक न सिर्फ स्किन को ठंडक देगी बल्कि थकान की वजह से चेहरे की खोई हुई रंगत भी वापस आ जाएगी।







