Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    अब पहले से अधिक रखें सावधानी

    ShagunBy ShagunApril 17, 2021 उत्तर प्रदेश No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 570

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    कोरोना संकट के पहले चरण पर बड़ी हद तक नियंत्रण स्थापित हुआ था। लेकिन यह सभी लोगों को पता था कि संकट समाप्त नहीं हुआ है। इसके बाबजूद प्रायः सभी स्तरों पर लापरवाही हुई। इस अवधि में जो लापरवाही हुई उसकी चर्चा दूर तक जाएगी। यह केवल बंगाल केरल चुनाव तक सीमित नहीं रहेगी। पांच महीने से अधिक समय तक राष्ट्रीय राजधानी में किसानों के नाम पर भीड़ जमा रही,प्रमुख बाजार,सामाजिक समारोह भी रैलियों से कम नहीं थे।

    दिल्ली व महाराष्ट्र में स्थिति बेकाबू हुई। इसके बाद ही बिहार यूपी जैसे राज्यों को सजग हो जाना चाहिए था। पिछली बार योगी आदित्यनाथ ने स्वयं कमान संभाली थी। प्रवासी श्रमिकों की जांच, भोजन पानी व आवश्यकता के अनुरूप क्वारटाईन हेतु शिविर बनाये गए थे। इस बार महाराष्ट्र व दिल्ली से बेहिसाब लोग आए। इसका भी प्रतिकूल असर हुआ। लेकिन इस समय इनसब पर आरोप प्रत्यारोप से अच्छा होगा कि वर्तमान संकट का मुकाबला पिछली बार की तरह एक जुटता से किया जाए। पिछली बार स्थिति को संभालने में लॉक डाउन भी कारगर साबित हुआ था। यह सही है कि देश की बड़ी आबादी को मुसीबत का सामना करना पड़ा। लेकिन इसका कोई विकल्प भी नहीं था। भारत जैसे विशाल आबादी में संक्रमण अधिक फैलने के दुष्परिणा अधिक भयावह होते। किंतु ऐसा लगता है कि अनलॉक के पहले चरण से जो लापरवाही शुरू हुई वह निरन्तर बढ़ती गई।

    कहा जा सकता है कि इस दौरान चुनावी रैली ना होती तो बेहतर था। इसके लिए सभी पार्टियों को सहमति बनानी चाहिए थी। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव टालने पर भी समय रहते निर्णय होना चाहिए था। इसका दूसरा पहलू भी विचारणीय है। जहां चुनाव नहीं थे, वहां लोग कितने सजग थे। यह भी सही है कि बिना चुनाव के भी बाजारों में रैली जैसी ही भीड़ होती थी। यह नजारा अनलॉक की शुरुआत में ही दिखाई देने लगा था। होली के अवसर पर भी अनेक स्थानों पर छोटी छोटी रैलियों जैसे ही दृश्य थे। यह लापरवाही आमजन से लेकर शासन प्रशासन सभी स्तर पर थी। दो गज दूरी मास्क जरूरी ऐसा नारा बन गया, जिस पर अमल नहीं किया गया। निजी पारिवारिक या सरकारी गैर सरकारी आयोजनों में भी आत्मसंयम का नितांत अभाव था।

    यह मान लिया गया कि कोरोना पहले जैसे रूप में वापस नहीं होगा। चिकित्सा के क्षेत्र में भी कोरोना के दृष्टिगत पहले जैसी सजगता नहीं रही। विपक्ष ने भी आपदा काल में अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह नहीं किया। कई विपक्षी नेता लॉक डाउन को गलत साबित करने में लगे थे। किसी ने कहा कि वह कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाएंगे,क्योंकि यह भाजपा की वैक्सीन है। सभी विपक्षी नेता दिल्ली सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे थे। इनमें से किसी ने नहीं कहा कि कोरोना संकट समाप्त नहीं हुआ। इसलिए महीनों तक इतनी भीड़ बनाये रखना ठीक नहीं है। किसानों के नाम पर यहां लोगों का अनवरत आना जाना लगा रहता था। इसी माहौल में गणतंत्र दिवस पर लाल किले के निकट भारी भीड़ ने उपद्रव किया था। लापरवाही में कोई किसी से पीछे नहीं था।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत दिनों में होली, पंचायत चुनाव एवं कृषि कार्य में सहभागिता के दृष्टिगत प्रदेश में लोगों का आगमन बढ़ा है। परिणामस्वरूप कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है। इसमें कोई संदेह नहीं कि केंद्र व उत्तर प्रदेश की सरकारों ने पिछली बार आपदा प्रबंधन की मिसाल कायम की थी।

    विपक्षी नेताओं ने उस समय ताली थाली व दीप प्रज्वलन का मजाक बनाया था। लेकिन वह इसके पीछे को मनोविज्ञान को समझने में नाकाम थे। इसका कारण यह भी था कि आज किसी अन्य नेता के आह्वसन का राष्ट्रीय स्तर पर ऐसा प्रभाव हो भी नहीं सकता। नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश ने एकजुटता दिखाई थी। इसका कोरोना के विरुद्ध जंग में सकारात्मक प्रभाव पड़ा था। उत्तर प्रदेश में सरकार के साथ साथ सामाजिक संस्थाओं ने बेहतरीन कार्य किये थे।

    उत्तर प्रदेश में कोरोना का जब पहला केस आया था। तब प्रदेश में कोरोना टेस्ट की सुविधा नहीं थी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक दिन में दो लाख अठारह हजार से अधिक कोरोना टेस्ट कर रहे हैं। यह देश में सर्वाधिक है। इस संख्या को हम लगातार बढ़ाने के लिए भी तत्पर हैं। आने वाले दिनों में राज्य सरकार लैब सुविधाओं की क्षमता को दोगुना तक करने जा रही है। संक्रमण की बढ़ती तीव्रता के क्रम में कोविड अस्पतालों में बेड की सुविधा के साथ ही ऑक्सीजन एवं वेण्टीलेटर सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश सरकार कोविड मरीजों के लिए चार हजार से अधिक एम्बुलेंस की व्यवस्था कर रही है।

    प्रदेश सरकार लोगों को भी कोरोना के दृष्टिगत जागरूक कर रही है। इसके लिए सभी धर्म गुरुओं का सहयोग लिया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धर्मगुरु सभी अनुयायियों एवं श्रद्धालुओं को जागरूक करते हुए लक्षित आयु वर्ग के अधिक से अधिक टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। इस वैश्विक महामारी में योग एवं साधना महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। हम सभी भारत सरकार एवं राज्य सरकार के कोरोना प्रोटोकाॅल का अनिवार्य रूप से पालन करें। मास्क का निरन्तर उपयोग करें। जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें तथा व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान दें।

    Shagun

    Keep Reading

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading