Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मेडिकल

    राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न

    By July 20, 2018 मेडिकल No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 604
    • कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल ने किया
    • हर साल 10 फरवरी और 10 अगस्त को मनाया जाता है राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

    लखनऊ,20 जुलाई 2018: आगामी 10 अगस्त को होनेवाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के विषय में आज मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सभागार मे एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

    कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल ने किया। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सभी स्कूल और आंगनवाड़ी में 1 से 19 साल के बच्चों लड़के और लड़कियों को डिवर्मिंग की दवाई खिलाई जाएगी ,जिससे बच्चों की बेहतर सेहत, पोषण, स्कूल में बच्चों की उपस्थिति में बढ़ोतरी और बेहतर जीवन हो ।कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अपर मुख्य अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास, शहरी विकास विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, जनजाति विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पंचायती राज विभाग, मानव संसाधन विकास विभाग, एविडेंस एक्शन डिवर्म इन द वर्ल्ड इनिशिएटिव, और सभी डेवलपमेंट पार्टनर के साथ मिलकर इस राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि बच्चों में आमतौर पर नंगे खेलना, घूमना, हाथ धोए बिना खाना खाना, खुले में शौच करना, शौच करने के बाद हाथ नहीं धोना, फल व सब्जियां बिना धोए खाना, खाने को ढक के नहीं रखना, जिससे खाना दूषित हो जाता है. इस प्रकार के व्यवहार देखे जाते हैं जिससे विभिन्न प्रकार के कृमि का संक्रमण उनके अंदर हो जाता है कृमि संक्रमण अस्वच्छता के कारण होता है।

    संक्रमित मिट्टी के संपर्क द्वारा कृमि संक्रमण संचालित होता है डी.सी.पी.एम. श्री विष्णु ने बताया कि कृमि संक्रमण के लक्षणों की जितनी अधिक मात्रा होगी, संक्रमित व्यक्ति के लक्षण उतने अधिक होंगे। तीव्र संक्रमण से कई लक्षण हो सकते हैं. जैसे दस्त पेट में दर्द, कमजोरी उल्टी और भूख की कमी, हल्के संक्रमण वाले बच्चों में आमतौर पर कोई लक्षण दिखाई नहीं देते। इस कार्यशाला में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर डीके बाजपेयी, डा.अजय राजा, कंट्रोल रुम प्रभारी डा.एस.के.सक्सेना तथा जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी श्री योगेश रघुवंशी ने भी भाग लिया ।कार्यशाला में नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक तथा आईसीडीएस विभाग से सीडीपीओ ,मुख्य सेविका तथा शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। डा. संजय कुमार ने बताया कि जो बच्चे 10 अगस्त को दवा खाने से छूट जाएंगे उनको माप अप राउंड में 17 अगस्त को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।

    #राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

    Keep Reading

    Sour Burps and Food Regurgitating into the Mouth—Is It Just Acidity, or Could It Lead to Cancer?

    खट्टी डकारें और मुंह में वापस आता खाना- क्या ये सिर्फ एसिडिटी है या कैंसर तक ले जा सकती है?

    Mumbai Alert: Oral Cancer on the Rise, Severe Shortage of Skin Donations—Learn the Message Behind Both Campaigns

    मुंबई अलर्ट: मुंह का कैंसर तेजी से बढ़ रहा है, स्किन डोनेशन की भारी कमी – जानें दोनों अभियानों का संदेश

    अपोलो हॉस्पिटल्स गुवाहाटी ने की पहली सफल मायक्लिप प्रक्रिया

    अंतिम छोर तक स्वास्थ्य: होम्योपैथी का समावेशी मॉडल

    A Unique Biscoff Festival Lights Up Mumbai

    बिस्कॉफ का स्वादिष्ट कार्निवल और पल्स 2026 का 2047 विजन

    मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती खरीदते वक्त सावधान! इन 5 जरूरी बातों से बचें नकली-खतरनाक उत्पाद

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    June 6, 2026
    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    June 6, 2026
    Calls for Dharmendra Pradhan's resignation intensify: Nationwide protests over NEET paper leak.

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जोरों पर: नीट पेपर लीक पर देशभर में प्रदर्शन

    June 6, 2026
    Stir in Vrindavan: Comedians Johnny and Jojo, who made Premanand Maharaj laugh, go missing.

    वृंदावन में हड़कंप: प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले कॉमेडियन जॉनी-जोजो लापता

    June 6, 2026
    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    June 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading