Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    युवाओं के करिअर से खिलवाड़

    ShagunBy ShagunJune 25, 2024Updated:June 25, 2024 ब्लॉग No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,493

    अब इसे युवाओं के करिअर से खिलवाड़ नहीं तो और क्या कहेंगे। पहले नीट यूजी परीक्षा में गड़बड़ियों के आरोप लगे जिसके कारण विभिन्न शहरों में आक्रोशित युवाओं ने लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन किया। उसके बाद यूजीसी नेट परीक्षा में कई स्तरों पर गड़बड़ी के संकेत मिलने के कारण उसे रद्द करने की घोषणा की गई। परीक्षाओं का आयोजन करने वाली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए काफी दिनों तक नीट के मामले में किसी गड़बड़ी से इंकार करती रही। यहां तक कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी एनटीए को क्लीन चिट दे दी थी लेकिन इस मामले में जब कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई तब गड़बड़ी की बात को स्वीकार किया।

    नीट और यूजीसी नेट परीक्षा की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। करीब एक हफ्ते तक चले घटनाक्रमों के बाद एनटीए डीजी को हटा दिया है और मामलों की संवेदनशीलता को कम करने के लिए परीक्षाओं को पारदर्शी, सुचारु और निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के लिए विशेषज्ञों की एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है।

    सरकार का कदम इस बात का सूचक है कि जिन गिनी-चुनी परीक्षाओं को सबसे सटीक व्यवस्थाओं के बीच कराए जाने और उनकी गुणवत्ता के लिए जाना जाता रहा है, उनमें धांधली या पेपर्स लीक हो जाने की घटनाओं के बीच उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठने की बात को अप्रत्यक्ष रूप से सरकार ने मान लिया है और अब जताना चाहती है। कि वह इस मामले में काफी गंभीर है। जबकि नीट-यूजी का रिजल्ट आने के बाद से ही कोई ठोस कदम उठाने के बजाय एनटीए का रवैया गुमराह करने वाला रहा जिसके असर में आकर सरकार भी इस प्रकरण को गंभीरता से न लेकर महज टालू बयानबाजी करती रही।

    अब जब नई संसद के पहले सत्र में ही इस मामले को विपक्ष द्वारा उठाए जाने के आसार तय नजर आ रहे हैं, तब शिक्षा मंत्रालय ने अपना चेहरा बचाने की कोशिश के तौर पर यह कदम उठाया है। अब देखने की बात यह है कि दो महीने के बाद नई समिति क्या-क्या सुझाव देती है और उन पर कितनी गंभीरता के साथ अमल किया जाता है। फिलहाल इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का भविष्य तो अधर में ही है।

    Shagun

    Keep Reading

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    October 13, 2026
    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    October 13, 2026
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading