Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    दिव्यांगजनों को उनके घर जाकर भी दिये जाएंगे उपकरण : स्वाती सिंह

    ShagunBy ShagunNovember 27, 2021Updated:November 27, 2021 Global NEWS No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Congress leader priyanka gandhi campaing at amethi . TOI Lucknow Photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,515

    मंत्री स्वाती सिंह ने सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए लगवाया शिविर

    यह अभी शुरूआत है। दिव्यांगजनों के साथ अभी लंबी यात्रा करनी है। मैं कभी दिव्यांगजनों को असमर्थ नहीं मानती। इस कारण इस कार्यक्रम का भी नाम रखा समर्थ दिव्यांगजन शिविर और जो भी आप सभी के लिए कर रही हूं, वह मेरा कर्तव्य है। ये बातें सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक व प्रदेश सरकार की मंत्री स्वाती सिंह ने कहा। वे कृष्णा नगर में आयोजित दिव्यांगजन शिविर में बोल रही थीं। यह शिविर उनके नेतृत्व में ही लगाया गया था, जहां 317 दिव्यांगजनों ने रजिस्टेशन करवाया। उन्हें ट्राइसाइकिल, चलती-फिरती दुकान, टैबलेट मोबाइल (जिसमें ब्रेल लिपि का प्रयोग होता है।) आदि वितरित किया गया।

    कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विभाग की मंत्री स्वाति सिंह ने कहा यह तो केवल एक शुरुआत भर मात्र है। जो दिव्यांगजन सरोजिनी नगर क्षेत्र के हैं उनको वे स्वयं घर जाकर इन उपकरणों को उपलब्ध कराने की व्यवस्था करायेंगी और जिन दिव्यांग जनों का यहां पंजीकरण हो गया है किंतु उपकरण नहीं मिल पाए हैं वह उनके घर से इन उपकरणों को प्राप्त कर सकते हैं।

    मंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि भाजपा हमेशा से हर वर्ग के लिए कार्य करती आयी है। यहां राजनीति नहीं सेवाभाव होता है। मैं भी एक भाजपा का कार्यकर्ता हूं और इसी सेवाभाव से समर्पण के साथ आप लोगों के साथ जुड़ी हुई हूं। महिलाओं की समस्याएं हों या नौजवानों की या किसी गरीब परिवार की समस्या है, मैं हमेशा आपके साथ खड़ी रहती हूं। आगे भी इस सेवाभाव में कोई कमी नहीं आएगी, इसका मैं वचन देती हूं। मेरा विधानसभा क्षेत्र मेरे लिए एक परिवार है। यही कारण है कि हम अपने दिव्यांग भाई-बहनों के साथ बात की और इसकी योजना बनाई।

    स्वाती सिंह ने कार्यक्रम के नामकरण “समर्थ दिव्यांगजन शिविर” पर अपने विचार रखते हुए कहा कि वास्तव में यह शिविर दिव्यांग जनों को समर्थ बनाने के लिए एक पहल मात्र है। इसी कड़ी कि आज को आज प्रारंभ किया गया है और भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा, जिससे दिव्यांगजन समर्थ हो सके और आत्मनिर्भर बन सकें।

    इस अवसर पर दिव्यांग जनों हेतु बस पास का निर्माण, उनके लिए दिव्यांगजन प्रमाण पत्र, रेलवे रियायत प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड एवं अन्य रियायत प्रमाण पत्र बनाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डीआरएम एवं अन्य सरकारी विभागों के स्टाल लगाए गए थे, जिनमें दिव्यांग जनों ने अपने प्रपत्रों को जमा कर इन प्रमाण पत्रों का निर्माण कराया। प्रत्येक काउंटर पर लगभग 300 की संख्या में पंजीकरण हुए।

    25 चलित दुकानें दी गयी

    मंत्री ने इस अवसर पर 25 चलित दुकानों को भी वितरित किया जो कि संपूर्ण रूप से सुसज्जित थी अर्थात इन दुकानों में समस्त सामग्री के साथ। दिव्यांग जनों को चिन्हित कर उन्हें वितरित किया गया था।

    सिलाई मशीन व अन्य उपकरण भी दिये गये

    इस शिविर में जो दिव्यांग व्यक्ति अथवा अथवा महिला अथवा पुरुष इस योग्य थे जो स्वयं अपना कार्य प्रारंभ करना चाहते थे उन्हें भी सिलाई मशीन एवं अन्य ऐसे उपकरणों को वितरित किये गये, जिससे वे अपना रोजगार शुरू कर सकें और अपने और अपने परिवार का भरण पोषण एवं पालन पोषण कर सकें। इस अवसर पर इलाहाबाद प्रयागराज से पधारे नारायण यादव की भी उपस्थिति सराहनीय रही। उन्होंने कहा कि यदि मंत्री का सहयोग इसी प्रकार रहा तो प्रदेश के प्रत्येक जिले में इसी प्रकार के शिविर मंत्री के नेतृत्व में और उत्तर प्रदेश सरकार के नेतृत्व में लगाए जाते रहेंगे।

    ये रहे उपस्थित

    कार्यक्रम में विष्णु कांत मिश्रा राष्ट्रीय, अध्यक्ष विकलांग साथी ट्रस्ट, आनंद सिंह, उप जिलाधिकारी लखनऊ, प्रोफ़ेसर अवनीश चंद्र मिश्रा, शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय ,डॉ विजय शंकर शर्मा, प्रयागराज के श्री नारायण यादव एवं शिव शंकर अवस्थी जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रयागराज से पधारे गांधी एकेडमी के निदेशक डॉक्टर ओम प्रकाश शुक्ला जी भी मौजूद रहे ज्ञातव्य है कि शुक्ला दिव्यांग जनों हेतु पीसीएस और आईएएस की कोचिंग निशुल्क प्रयागराज में उपलब्ध कराते हैं।

    “स्वाती सिंह, आपके द्वार” कार्यक्रम की हुई शुरुआत

    कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “स्वाति सिंह आपके द्वार” नामक एक विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें स्वाती सिंह के द्वारा सरोजिनी नगर क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति के घर जा करके उनसे संपर्क स्थापित कर और संवाद स्थापित की समस्याओं को जानने और उनके निराकरण हेतु कार्य करना सम्मिलित था।

    Shagun

    Keep Reading

    Earth is constantly moving forward through space; along with the Sun, we too are continuing our journey through the galaxy.

    अंतरिक्ष में लगातार आगे बढ़ रही है पृथ्वी, सूर्य के साथ हमारी भी जारी है आकाशगंगा की यात्रा

    Sharmila Nasarpuri Memorial Clinic inaugurated in Sarojini Nagar; free health camp proves successful

    सरोजनी नगर में शर्मिला नसरपुरी मेमोरियल क्लिनिक का शुभारंभ, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल

    Following a controversial statement, Bageshwar Baba Dhirendra Shastri fled the scene to save himself, leaving his religious discourse (katha) behind; a video of the incident has gone viral.

    विवादित बयान के बाद बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को कथा छोड़कर जान बचाकर भागे, वीडियो वायरल

    Ghazipur: Police raid within just 2 hours! Officers pursued the suspects behind a jewelry store robbery and opened fire; 2 suspects injured.

    गाजीपुर: सिर्फ 2 घंटे में दबिश! सर्राफा लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, 2 घायल

    Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Bijli Yojana provides relief to people from electricity bills: A. K. Sharma

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लोगों को मिल बिल से राहत : ए. के. शर्मा

    The Yogi government has paved the way for the payment of outstanding honorarium to literacy workers, allocating approximately ₹397.19 crore for 64 districts.

    योगी सरकार ने साक्षरता कर्मियों के बकाया मानदेय भुगतान का रास्ता खोला, 64 जिलों के लिए लगभग ₹397.19 करोड़ आवंटित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    ‘Ada Ki Aahat’ will stir up terror—a double dose of fear and mystery this Halloween!

    ‘अदा की आहट’ से मचेगा खौफ, हैलोवीन पर डर और रहस्य का डबल धमाका!

    November 4, 2026
    Earth is constantly moving forward through space; along with the Sun, we too are continuing our journey through the galaxy.

    अंतरिक्ष में लगातार आगे बढ़ रही है पृथ्वी, सूर्य के साथ हमारी भी जारी है आकाशगंगा की यात्रा

    November 4, 2026
    Sharmila Nasarpuri Memorial Clinic inaugurated in Sarojini Nagar; free health camp proves successful

    सरोजनी नगर में शर्मिला नसरपुरी मेमोरियल क्लिनिक का शुभारंभ, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल

    November 4, 2026
    Following a controversial statement, Bageshwar Baba Dhirendra Shastri fled the scene to save himself, leaving his religious discourse (katha) behind; a video of the incident has gone viral.

    विवादित बयान के बाद बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को कथा छोड़कर जान बचाकर भागे, वीडियो वायरल

    November 4, 2026
    Ghazipur: Police raid within just 2 hours! Officers pursued the suspects behind a jewelry store robbery and opened fire; 2 suspects injured.

    गाजीपुर: सिर्फ 2 घंटे में दबिश! सर्राफा लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, 2 घायल

    November 3, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading