40 रुपये की चाय ने खोल दी सारी पोल
लखनऊ में कल शाम एक व्यक्ति ने खुद को नोएडा का IPS अधिकारी बताकर रौब झाड़ा। सिविल ड्रेस में चेकिंग कर रहे एक सिपाही ने उन्हें रोका तो मिथिलेश शुक्ला सिपाही से बदतमीजी पर उतर आए। उन्होंने सिपाही को झिड़कते हुए सलूट करने का आदेश दिया।सिपाही ने साफ कहा, “मैं सिविल ड्रेस में किसी को सलूट नहीं करता।”
बात बढ़ गई और पुलिस ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया।
चाय की दुकान पर खुल गया राज

पुलिस स्टेशन ले जाते समय चाय की दुकान पर ही मिथिलेश शुक्ला की असली पहचान सामने आ गई। पता चला कि वे कोई IPS नहीं, बल्कि सामान्य व्यक्ति हैं जो अफसर बनकर रौब जमाने की कोशिश कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर लोग बोलें :
- पेंचकस : ऐसे लोगों मानसिक रूप से बीमार की श्रेणी में आते हैं…
- उड़ता परिंदा : कल तक खुद को नोएडा का IPS बता रहे थे, आज हवालात में हाज़िरी लगा रहे हैं। 40 रुपये की चाय ने पूरा “अफसरी करियर” खत्म कर दिया। मिथिलेश जी का रौब पुलिस स्टेशन के गेट पर ही जमा हो गया!
- सम्राट : इन लोगों के पास इतना हौसला आता कहां से है वो यू पी में कोई कर्नल बन रहा है तो कोई ips
अभी की स्थिति:
- कल रातभर इन्हें हवालात में रखा गया।
- सारा रौब पुलिस स्टेशन के गेट पर ही छूट गया।
- आगे कुछ दिन जेल में रहने के बाद ही इनकी “अफसरी” ठीक होने की उम्मीद है।
- https://x.com/Ravindra_Jatav9/status/2066812696503402642/video/1
- https://x.com/askrajeshsahu/status/2066795761065722084/video/1
किसी ने सही ही कहा है कि झूठ की वर्दी ज्यादा देर तक नहीं टिकती। 40 रुपये की चाय ने पूरे “IPS करियर” का अंत कर दिया! (वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।)





