3 बच्चों की मां को चढ़ा ‘इश्क का बुखार
लखनऊ, 20 अप्रैल: प्यार अंधा होता था यह तो सुना था लेकिन अब प्यार अँधा, काना, लंगड़ा- लूला और बहरा होता है यह भी देख लिया ! कुछ ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से आया है। जहाँ तीन बच्चो की माँ को प्यार का खुमार चढ़ा है और प्यार का खुमार भी इस कदर चढ़ा कि महिला ने अपने ही पति से अपने प्रेमी को भी उसी घर में रखने को कहा जहां पर वह अपने पति और 3 बच्चों साथ रह रही है पति ने इंकार करने से नाराज पत्नी बिजली के पोल पर चढ़ कर विरोध जताया. हालात काबू में आता न देख कर बिजली विभाग ने बिजली सप्लाई रोक दी और काफी मान- मनोव्वल के बाद उसे उतारा गया।

बता दे कि पिपराईच क्षेत्र के कबाड़ी रोड का ये मामला है, जहां 3 बच्चों की माँ को पति के होते हुए एक युवक से प्रेम हो गया और अपने पति से प्रेमी को उसी घर में रखने की जिद करने लगी, पति के इनकार करने पर नाराज पत्नी बिजली के पोल पर चढ़ गई जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
महिला की बिजली के पोल पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन -फानन में महिला को समझाकर खंभ से नीचे उतारा, फिलहाल महिला सुरक्षित है। फिलहाल इस प्रेम प्रसंग को लेकर इलाके जोर शोर से चर्चा है और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वीडियो वायरल है।







