प्रतिभा, प्रेरणा और उपलब्धियों का संगम: मुंबई में सजा सम्मान का भव्य मंच
मुंबई के अंधेरी ईस्ट स्थित लग्जरी होटल रेडिसन में 2025 का दूसरा राष्ट्रीय अचीवर अवार्ड समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। शोथीम प्रोडक्शन और स्वदेश न्यूज़ द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बॉलीवुड, रियल एस्टेट, मीडिया, एनजीओ और कला जगत की कई दिग्गज हस्तियों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि रहे केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और मशहूर फिल्मकार मेहुल कुमार (क्रांतिवीर, तिरंगा, खलनायक फेम)।
- प्रमुख सम्मान प्राप्तकर्ता:कीर्ति कुमार – सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशक
- टीनू वर्मा – गदर 2 के लिए सर्वश्रेष्ठ एक्शन डायरेक्टर
- निकिता रावल – ग्लैमरस अभिनेत्री अवार्ड
- नताशा फर्नांडिस – अंदाज़ 2 में निगेटिव रोल के लिए
- काजल पिसल – फोटोजेनिक टीवी अभिनेत्री
- अर्सिया शर्मा (अमेरिकन आइडल फेम) – यंग आइकन 2025
- शैलेंद्र बर्वे – सर्वश्रेष्ठ संगीतकार एवं निर्देशक
- सागर विश्वावाडिया – बेस्ट रियल एस्टेट इन्फ्लुएंसर
- अरविंद घेवड़े – लीडिंग रियल एस्टेट बिजनेसमैन
- अमृता मिश्रा (बी बोल्ड फाउंडेशन) – बेस्ट एनजीओ
- डॉ. अविना पी. सकुंडे – बेस्ट इंटरनेशनल एनजीओ
- योगेश लखानी (ब्राइट आउटडोर) – बेस्ट आउटडोर मीडिया कंपनी
- डॉ. खुशी गुरुभाई – परफेक्ट वीमेन मैगज़ीन अवार्ड
- श्याम सिंघानिया – फिल्म्स टुडे मैगज़ीन अवार्ड
- वदेही प्रीतम – बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट
- रोशनी महात्रे – उभरती हुई अभिनेत्री एवं मॉडल
- दीपक देशाई – सर्वश्रेष्ठ लेखक-कवि-गीतकार
कार्यक्रम का संचालन शोथीम प्रोडक्शन के एमडी व स्वदेश न्यूज़ (महाराष्ट्र-गोवा) के ब्यूरो चीफ संजीव कुमार ने किया। आयोजन को सफल बनाने में शोथीम प्रोडक्शन की डायरेक्टर सिया, इरफान और पूरी टीम के साथ स्वदेश न्यूज़ के पुणे रिपोर्टर सुनील सिरशात व गोवा रिपोर्टर विराज कामत का भी अहम योगदान रहा।






