Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ज़रा हटके

    13 साल की खोज पूरी हुई… आंसू छलक पड़े! इंडोनेशिया के वैज्ञानिक ने खोज लिया दुनिया का सबसे बड़ा फूल

    ShagunBy ShagunNovember 26, 2025 ज़रा हटके No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Indonesian scientists have discovered the world's largest flower
    आंसू छलक पड़े! इंडोनेशिया के वैज्ञानिक ने खोज लिया दुनिया का सबसे बड़ा फूल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 573

    जकार्ता, 26 नवंबर 2025 : इंडोनेशिया के युवा उद्यानविज्ञानी सेप्टियन एंड्रीकीथ (Septian Andrikith) उस पल को जीवनभर नहीं भूल पाएंगे, जब सुमात्रा के घने वर्षावन में अचानक उनके सामने “रैफलेसिया अर्नोल्डी” खिल उठा — दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे दुर्लभ फूल। 13 साल… हज़ारों किलोमीटर पैदल जंगल की खाक छानने के बाद जब यह लाल-भूरा विशाल फूल (व्यास 1 मीटर, वजन करीब 11 किलो) उनके सामने खिला तो सेप्टियन भावुक होकर रो पड़े। वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वह फूल के सामने हाथ जोड़कर खड़े हैं और आंसुओं से तर आँखें खुशी से चमक रही हैं।“ वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :-

    https://x.com/i/status/1993227973869351237

    कॉर्प्स फ्लावर” की खास बातें:

    Indonesian scientists have discovered the world's largest flower
    आंसू छलक पड़े! इंडोनेशिया के वैज्ञानिक ने खोज लिया दुनिया का सबसे बड़ा फूल

    नाम: रैफलेसिया अर्नोल्डी (Rafflesia arnoldii)
    खासियत: दुनिया का सबसे बड़ा एकल फूल
    व्यास: 1 मीटर तक | वजन: 7-11 किलो
    गंध: सड़े मांस जैसी तेज़ बदबू (मक्खियों को बुलाती है)
    कोई पत्ती, जड़ या तना नहीं — पूरी तरह परजीवी
    खिलने का समय: सिर्फ 5-7 दिन, फिर मुरझा जाता है
    जगह: सिर्फ इंडोनेशिया और मलेशिया के वर्षावन
    स्थिति: गंभीर रूप से लुप्तप्राय (Endangered)

    सेप्टियन ने बताया,
    “13 साल से मैं इसी एक पल के लिए जंगल-जंगल भटक रहा था। हर बार उम्मीद टूटती थी, लेकिन आज जब यह फूल मेरे सामने खिला तो लगा जैसे सारी मेहनत सफल हो गई। ये आंसू खुशी के हैं… प्रकृति के हैं।”

    सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं –“कामयाबी जब इतने लंबे इंतज़ार के बाद मिलती है तो आँख से आंसू छलक ही जाते हैं।”

    “एक वैज्ञानिक का जुनून… एक फूल ने पूरी दुनिया को रुला दिया।”यह खोज न सिर्फ सेप्टियन के लिए व्यक्तिगत जीत है, बल्कि सुमात्रा के वर्षावनों में बचे अंतिम रैफलेसिया आवासों को बचाने की नई उम्मीद भी जगाती है। प्रकृति प्रेमियों के लिए इससे खूबसूरत पल शायद ही कोई हो!

    Shagun

    Keep Reading

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Skepticism over mediation: Pakistan left out of US-Iran deal.

    मध्यस्थता पर संदेह : अमेरिका-ईरान डील से पाकिस्तान बाहर

    Lost a leg, but not the spirit! Undertaking the Kanwar Yatra with a prosthetic leg.

    एक पैर गंवाया, हौसला नहीं! कृत्रिम पैर से कर रहे हैं कांवड़ यात्रा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading