Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    जिम कार्बेट नेशनल पार्क हुआ 82 साल का, राजस्व के साथ बढी वन्यजीवों की संख्या

    By August 8, 2017 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 843

    208 बाघ, 1100 हाथी, लगभग 35 हज़ार हिरन के अलावा भालू ,साभर, गुलदार, पाडा आदि वन्य जीवों के अलावा मगरमच्छ, घड़ियाल तथा छह सौ से अधिक प्रजातियों के पक्षी भी मौजूद

    रामनगर! रॉयल टाइगर के संरक्षण के रूप में सन 1936 में स्थापित जिम कार्बेट नेशनल पार्क 82वें वर्ष में प्रवेश करने वाला है। वन्यजीव संरक्षण के लिए इस पार्क ने दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। प्रदेश सरकार को भी इस एतिहासिक धरोहर से इस वर्ष नौ करोड़ का राजस्व प्राप्त किया है। प्रतिवर्ष एक बाद एक कीर्तिमान स्थापित कर रहा यह पार्क पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा हैं, वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार का जरिया भी बना है।

    149 वर्ष पहले वन विभाग ने ही संभाला था जिम्मा

    बता दें कि इस क्षेत्र के जंगल की सुरक्षा का जिम्मा वन विभाग ने 149 साल पहले ही संभाल लिया था, यदि कार्बेट पार्क के इतिहास पर गौर करे, तो सन 1800 तक यह क्षेत्र टिहरी के नरेश की निजी संपत्ति था। गोरखाओं के आक्रमण के दौरान ईस्ट इडिया कंपनी ने टिहरी नरेश की मदद की। जिसकी एवज में यह क्षेत्र टिहरी नरेश ने अंग्रजों को सौंप दिया। सन 1858 तक इस वन क्षेत्र में अग्रेंजों का अधिपत्य रहा। तब यहा शिकार करने के लिए गोरी हुकुमत से अनुमति लेना आवश्यक होता था।

    जब जंगलों का दोहन बढ़ता गया तब 1858 में इसको बचाने की कवायद शुरू की गयी। तब वन सरक्षण परियोजना को अमली जामा पहनाया गया और 1868 में पहली बार इस क्षेत्र के संरक्षण का जिम्मा वन विभाग को सौंप दिया गया। और यह क्षेत्र 1879 में आरक्षित वन क्षेत्र घोषित कर दिया गया। सन 1934 में तत्कालीन गर्वनर सर विलियम हेली ने इस क्षेत्र को वन्य जीवों के लिए संरक्षित किए जाने की वकालत की थी। जिम एडवर्ड कार्बेट को इसकी सीमाओं का निर्धारण कि ए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी और 8 अगस्त 1936 को यूनाइटेड प्रोविंस नेशलन पार्क एक्ट के तहत यह हैली नेशनल पार्क के रूप में यह भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान के रूप में अपने अस्तित्व में आया। उसके बाद इसका नाम रामगंगा नेशनल पार्क रखा गया। इस क्षेत्र के लोगों को आदम खोर बाघ से मुक्ति दिलाने वाले जिम एडवर्ड कार्बेट का 1955 में निधन होने के बाद उनकी याद में इस पार्क का राममगंगा नेशनल पार्क से 1956 में इसका नाम बदल कर जिम कार्बेट नेशनल पार्क रख दिया गया।

    समय के साथ-साथ हुआ सीमा विस्तार:

    शुरूआती दिनों में कार्बेट पार्क का क्षेत्र फल 323.75 वर्ग किमी था। 1966 में इसका क्षेत्रफल 520.82 वर्ग किमी किया गया। अब इसका क्षेत्रफल 1288.32 वर्ग किमी है।

    वन्यजीवों की है बहुतायत:

    पूरे सीटीआर में इस समय 208 बाघ, 1100 हाथी, लगभग 35 हज़ार हिरन के अलावा भालू ,साभर, गुलदार, पाडा आदि वन्य जीवों के अलावा मगरमच्छ, घड़ियाल तथा छह सौ से अधिक प्रजातियों के पक्षी भी यहा मौजूद है।

    Related image

    # national jim corbett park

    Keep Reading

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading