देश की ख्याति प्राप्त संस्था नवरत्न फाउंडेशन नोयडा के अभिनव कार्य ने अनदेखी प्रतिभाओं को समाज उत्थान के कार्यों को करने का हौसला बढ़ा दिया है। ग्रेटर नोएडा के मंगलमय इंस्टीट्यूट के ऑडिटोरियम में नवरत्न फाउंडेशन के 20वें वार्षिकोत्सव समर्पणं-2022 में देश के अलग अलग राज्यो में अनुकरणीय कार्य करने वाली अनदेखी प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्रम और 21 हजार, 11 हजार रुपये की धनराशि के बैंक ड्राफ्ट प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।
इस समारोह में बाराबंकी जिले में बाल संरक्षण, बाल सहायता, व गरीबों बच्चों की शिक्षा एवं जरूरतमन्दों को भोजन की मदद पहुंचाने में सराहनीय कार्य करने वाली संस्था बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान के अध्यक्ष रत्नेश कुमार को श्रीमती सोनिया कोहली स्मृति सामाजिक सहयोग विशेष पुरस्कार में जब अंगवस्त्रम, प्रतीक चिन्ह और 11 हजार रुपये से सम्मानित किया गया तो समारोह में उपस्थित सभी लोग भाव विभोर हो गए और अपने स्थान से खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अभिनंदन किया।

रत्नेश कुमार ने जब अपने बचपन के संघर्षों को बताया तो सभी के आंखों में आंसू आ गए। रत्नेश कुमार के स्ट्रगल को सुन कर नोयडा एंटरप्रेन्योरशिप एसोशिएशन के अध्यक्ष ने बाल कल्याण के इस पुनीत कार्य के लिए एक लाख रुपये का डोनेशन देने की घोषणा की। लोग इतना प्रभावित हुए कि उनके साथ सेल्फी लेने, उनका फोन नम्बर पाने की होड़ लग गई। रत्नेश कुमार के साथ ही गुना मध्यप्रदेश के सुचिता सिंह, हमबीर सिंह को पर्यावरण संरक्षण के लिए, थाणे महाराष्ट्र की हेल्पिंग हैंड्स संस्था के रमाकांत को जेबी जयरथ स्मृति पुरस्कार, ओम वेलफेयर सोसायटी फतेहपुर को कुवँर स्वरूप भटनागर स्मृति पुरस्कार, मदरहुड क्लब नोयडा की एकता सहगल को एफबी निगम स्मृति पुरस्कार, हमारा कर्तव्य नोयडा के दिनेश पांडेय को आकाश सक्सेना स्मृति यंग अचीवर्स अवार्ड, दयारानी नारी सशक्तिकरण पुरस्कार शैल माथुर को तथा कत्थक नृत्य तराना पुरस्कार रीना श्रीवास्तव को प्रदान किया गया।
इसके अलावा हाई स्कूल में नोयडा टॉप करने वाले अक्षित शर्मा को छात्रवृत्ति स्वरूप 21 हजार रुपये वार्षिक पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त कोरोना महामारी में प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो दर्जन लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में ग्रेटर नोएडा के विधायक पंकज सिंह, मंगलम इंस्टीट्यूट के सीईओ अतुल मंगलमय, दिल्ली पुलिस के पूर्व डीसीपी सहित अनेक औद्योगिक, व्यावसायिक एसोसिएशन व सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित रहे। समारोह के आयोजक नवरत्न फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर टीवी चैनलों पर गायन और नृत्य कार्यक्रमों में नाम कमाने वाले अनेक गायक नृत्य कलाकारों ने अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किये।







