कुर्मांचल रामलीला समिति ने पेश की 6 दिवसीय भव्य मंचन की रूपरेखा
लखनऊ, 27 सितंबर 2025: कुर्मांचल नगर रामलीला समिति ने अपने परंपरागत वार्षिक रामलीला महोत्सव की घोषणा की, जो 28 सितंबर से शुरू होकर 3 अक्टूबर तक चलेगा। समिति के महामंत्री विपिन सिंह ने बताया कि भगवान श्रीराम के पावन चरित्र का सुव्यवस्थित मंचन 6 दिनों तक होगा। 28 सितंबर: श्रीराम जन्म से धनुष यज्ञ तक 6 अध्याय।

29 सितंबर: परशुराम-लक्ष्मण संवाद से वन गमन तक 4 अध्याय।
30 सितंबर: केवट प्रसंग से सीता हरण तक 7 अध्याय।
1 अक्टूबर: राम विलाप और विभीषण शरणागति सहित 7 अध्याय।
2 अक्टूबर: सेतु निर्माण, राम-रावण युद्ध और रावण वध के 6 अध्याय।
3 अक्टूबर: राम-भरत मिलाप और श्रीराम राज्याभिषेक के 2 अध्याय, इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारितोषिक वितरण।
विपिन सिंह ने बताया कि यह आयोजन वर्षों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है, जो भक्तों को श्रीराम के चरित्र से जोड़ता है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह अधिकारी, कमलेश पंत, नवीन चौधरी, विनोद सनवाल, हेमा बिष्ट, और देवेंद्र सिंह खाती मौजूद रहे। – अजय सिंह







