Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    नीतीश कुमार का बिहार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, नई सरकार आज लेगी शपथ

    ShagunBy ShagunAugust 10, 2022Updated:August 10, 2022 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 672

    पटना। बिहार में नीतीश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्री के तौर पर अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया और इसके बाद सर्वसम्मति से महागठबंधन का नेता चुने जाने पर उन्होंने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।

    राज्यपाल ने उन्हें बुधवार को नई सरकार बनाने के लिए शपथ लेने को कहा है। माना जा रहा है कि राजद नेता तेजस्वी उनके साथ डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। कुमार ने जनता दल (यूनाइटेड के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक के बाद राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंपा।

    बिहार में टूट गया जेडीयू व बीजेपी का गठबंधन

    भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पलटवार करते हुए कुमार पर 2020 के विधानसभा चुनाव के जनादेश के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। जदयू की बैठक के बाद कुमार इस्तीफा देने राजभवन पहुंचे, और इस्तीफा सौंपने के बाद अपने आवास लौट आये।

    कुमार ने संवाददाताओं से कहा पार्टी की बैठक में निर्णय लिया गया कि हम राजग से अलग हो रहे हैं। इसलिए, मैंने राजग के मुख्यमंत्री के तौर पर इस्तीफा दे दिया। इसके बाद नीतीश पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे, जहां महागठबंधन के सभी नेता एकत्र हुए थे।

    राज्यपाल से मिलकर नयी सरकार के गठन का दावा पेश किया

    जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन के साथ पहुंचे कुमार राबड़ी देवी के आवास पर आधा घंटा रहे। इसके बाद नीतीश नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ समर्थन पत्र लेकर वापस आए। करीब 15 मिनट बाद कुमार ने एक बार फिर राज्यपाल से मुलाकात कर नई सरकार के गठन का दावा पेश किया।

    नीतीश ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल को 164 विधायकों की सूची सौंपी है। राज्य विधानसभा में विधायकों की संख्या 242 है और बहुमत के लिए 122 विधायकों की जरूरत है। इस दौरान, कुमार के साथ तेजस्वी यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री जीतनराम मांझी मौजूद रहे। महागठबंधन में (राजद), कांग्रेस और वाम दल शामिल हैं।

    सरकार परिवर्तन से संबंधित घटनाक्रम

    – सुबह 11 बजे जनता दल (यूनाइटेड) (जद-यू) के सांसद और विधायक बिहार के सीएम नीतीश के आवास पर बैठक के लिए एकत्रित हुए।

    – राज्य विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों ने सुबह सवा 11 बजे बैठक की।

    – राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन, जिसमें वामपंथी दल और कांग्रेस शामिल हैं, ने पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर दोपहर 1 बजे बैठक की, जहां विधायकों ने नीतीश के लिए समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर किए।

    –  दोपहर 2 बजे जद (यू) ने अपने नेता कुमार को नए गठबंधन का नेतृत्व संभालने के लिए बधाई दी, वाम दल ने भाजपा के बगैर गठबंधन में उनके लिए अपना समर्थन दोहराया।

    – शाम चार बजे कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात की। उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा, जिसके बाद उन्होंने कहा कि वह राजग के सीएम  के रूप में इस्तीफा दे चुके हैं।

    –  नीतीश शाम पौने पांच बजे राबड़ी देवी के घर राजद नेता तेजस्वी यादव से बातचीत करने पहुंचे।

    – कुमार शाम 5.20 बजे विपक्ष के नेता और अपने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी के साथ जद (यू) और अन्य दलों के समर्थन पत्र के साथ राजभवन लौटे।

    – नीतीश ने शाम छह बजे 8वीं बार बिहार में नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया।

    बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू हो : चिराग पासवान

    लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के नेता चिराग पासवान ने  सीएम पद से इस्तीफा देने पर नीतीश की कड़ी आलोचना की और आरोप लगाया कि उन्होंने दूसरी बार जनादेश का अपमान किया है। पासवान ने बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने और नए सिरे से चुनाव कराए जाने की मांग की।

    बिहार के बाद अब पूरा देश कहेगा भाजपा भगाओ : अखिलेश

    बिहार में नीतीश के एनडीए छोडऩे और फिर सीएम पद से इस्तीफा देने को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अच्छी शुरुआत बताया है। कहा कि आज के दिन अंग्रेजो भारत छोड़ो का नारा दिया गया था और आज ही बिहार से भाजपा भगाओ का नारा आया है। अब जल्दी ही देश के अन्य राज्यों से राजनीतिक दल और लोग भाजपा के खिलाफ खड़े हो जाएंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    Students of Siddharth Global Senior Secondary School Wave the Banner of Success! 100% Results in CBSE Board Exams

    सिद्धार्थ ग्लोबल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम! CBSE बोर्ड में 100% रिजल्ट, टॉपर्स ने मचाया धमाल

    Attack against arbitrary fee hike by private schools

    आप छात्र विंग का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल

    ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सख्त रुख! वायरल वीडियो मामले में एसडीओ तत्काल निलंबित

    Lucknow's Chikankari Takes Mumbai by Storm—Grand Launch of 'Saman' in Colaba!

    लखनऊ की चिकनकारी ने मुंबई में जमाया डेरा- कोलाबा में ‘समन’ का भव्य आगाज़!

    Rahul Gaur's Masterstroke: New Colors, New Energy for Uttar Pradesh Tourism

    राहुल गौर का कमाल: उत्तर प्रदेश टूरिज्म को नया रंग, नई ऊर्जा

    Massive Fire in Lucknow Ring Road Slum: Several Casualties Feared, Gas Cylinders Explode

    लखनऊ रिंग रोड झोपड़पट्टी में भीषण आग: कई हताहतों की आशंका, गैस सिलेंडर फटे

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Trump's Pakistan Plan! US Blockade on Iran; Tehran Threatens to 'Sink' the US

    ट्रंप का पाकिस्तान प्लान! ईरान पर अमेरिकी नाकेबंदी, तेहरान ने दी ‘डुबो देंगे’ की धमकी

    April 17, 2026
    Nepal has proven it: If the intent is pure, the system can change overnight!

    नेपाल ने साबित कर दिया: नीयत साफ़ हो तो सिस्टम रातोंरात बदल सकता है!

    April 17, 2026
    Relationships are nature's gifts

    रिश्ते उपहार हैं प्रकृति का, सब धर्मों में रिश्ते और उनके कर्तव्यों को रखा गया है सर्वोपरि

    April 17, 2026
    CheQ–AU Launches LED Credit Card! The Card Lights Up with a Tap, Providing Visual Confirmation Without a Battery.

    CheQ–AU का LED क्रेडिट कार्ड लॉन्च! टैप करते ही जल उठेगा कार्ड, बिना बैटरी के देगा विज़ुअल कन्फर्मेशन

    April 17, 2026
    How can one wear the crown of glory by selling one's conscience?

    ज़मीर बेचकर कहां वो शान का ताज पहनते हैं…

    April 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading