Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»राजनीति

    जदयू का केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होना मीडिया की अटकलबाजी: नीतीश

    ShagunBy ShagunSeptember 4, 2017 राजनीति No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 547

    पटना, चार सितंबर : बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल में जदयू के शामिल नहीं होने के बारे में आज कहा कि उनकी पार्टी का केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होना मीडिया की अटकलबाजी थी जबकि ऐसी कोई बात ही नहीं थी।
    मुख्यमंत्री आवास में लोक संवाद कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि ये तो मीडिया के द्वारा चर्चा में लाया गया था।जदयू हाल ही में राजग में शामिल हुई है। इस विषय पर न तो गौर किया गया था और न ही मन में इच्छा थी और न ही अपेक्षा रही।
    नीतीश ने कहा कि इसकी कोई बात ही नहीं थी। यह मीडिया का अपना अटकलबाजी थी, जिसमें कोई दम नहीं था। जदयू को अकारण चर्चा में लाया गया।
    उन्होंने कहा, ‘ ‘अकारण मंत्रिमंडल के विस्तार में जदयू को चर्चा में लाया गया। इस अकारण चर्चा में लाने के कारण आप लोगों के ‘डार्लिंग ‘ नेता :राजद प्रमुख लालू प्रसाद ‘ को मौका मिला किन्तु उन्हें बिहार की जनता गंभीरतापूर्वक नहीं लेती है। ‘ ‘
    नीतीश ने कहा, ‘ ‘मेरी पार्टी के बारे में अगर कोई बात हो तो सीधे पूछ लीजिये। हम छिपाते नहीं हैं, मेरे काम करने का तरीका पारदर्शी है। ‘ ‘
    उन्होंने कहा कि इस बार जदयू को लेकर मीडिया का अनुमान विफल हो गया।
    नीतीश ने कहा ‘मेरी प्रतिबद्धता बिहार के लोगों के प्रति है। ‘
    उन्होंने महागठबंधन से नाता तोडकर भाजपा के साथ सरकार बनाने को लेकर हो रहे प्रहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम पर तरह-तरह का अपमानजनक एवं कटू शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है किन्तु इसके बावजूद हम बिहार के हित में काम कर रहे हैं क्योंकि हमारी प्रतिबद्धता ‘न्याय के साथ विकास ‘ है।

    Shagun

    Keep Reading

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    वाराणसी में जलभराव पर गिरी गाज, अधिशासी अभियंता निलंबित

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    October 13, 2026
    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    October 13, 2026
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading