Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    सुनो सबकी करो अपने मनकी

    By January 10, 2020 Featured No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 584

    यह बहुत पहले की बात है। एक मेंढकों का दल जंगल से गुजर कर कहीं जा रहे थे। यह सभी आपसी बातचीत में मशगूल थे। तभी अचानक उनमे से दो मेंढक एक जगह पर बने गड्ढे में गिर पड़े। बाकी के मेंढकों ने जब यह देखा कि उनके दो साथी एक गहरे गड्ढे में गिर गये हैं।

    गड्ढा इतना अधिक गहरा था कि बाकी साथियों को लगा अब ये दोनों इस गड्ढे से बाहर जिन्दगी भर निकल नही पाएंगे। तो सभी साथियों ने गड्ढे में गिरे उन दो मेंढकों को आवाज लगाकर कहा कि अब तुम दोनो खुद को मरा हुआ समझो। इतने गहरे गड्ढे से तुम्हारा बाहर निकल पाना असंभव है।

    दोनों मेंढकों ने अपने साथी मेंढको की बात को अनसुना कर दिया और बाहर निकलने का प्रयास करते हुये कूदने लगे। बाहर झुंड में खड़े एक मेंढक उन दोनो से चीखकर कहने लगा कि बाहर निकलने का प्रयास करना बिल्कुल बेकार है। अब तुम दोनो बाहर कभी नहीं आ पाओगे।

    थोड़ी देर तक उचकने कूदने के बाद भी वह दोनो जब गड्ढे से बाहर नहीं निकल पाए तो एक मेंढक ने तो बिल्कुल आस ही छोड़ दी इस गड्ढे में और नीचे की तरफ लुढ़क गया। नीचे लुढ़कते ही वह हमेशा के लिये चल बसा।
    लेकिन दूसरे मेंढक ने अपनी कोशिश जारी रखी और अंततः पूरा जोर लगाकर एक लम्बी छलांग लगाने के बाद वह गड्ढे से बाहर आ ही गया। जैसे ही दूसरा मेंढक गड्ढे से बाहर आया तो बाकी सभी मेंढको ने अपने साथी को चारों ओर से घेर लिया और साथियों ने उससे पूछा- जब हम तुम्हें कह रहे थे कि गड्ढे से बाहर आना असंभव है तो भी तुम उछल-उछल कर छलांग मारते रहे, क्यों?

    इस बात पर उस मेंढक ने सबकी तरफ मुँह करके जवाब दिया- दरअसल मैं थोड़ा-सा ऊंचा सुनता हूं और जब मैं छलांग लगा रहा था तो मुझे ऐसा लगा कि आप सभी मेरा हौसला बढ़ा रहे हैं इसलिए मैंने भी अपनी कोशिश जारी रखी और देखिए मैं बाहर आ गया।

    इस कहानी से सीख:- बच्चों यह कहानी हमे कई तरह की बातों को सिखाती है -पहला तो यह कि हमें हमेशा दूसरों का हौसला बढ़ाने वाली बातें करना चाहिये। दूसरा- जब हमे अपने आप पर भरोसा है तो दूसरे क्या कह रहे हैं इस पर ध्यान नही देना चाहिए। इसलिए सुनो सबकी करो अपने मनकी!

    • प्रस्तुति: जी के चक्रवर्ती

    Keep Reading

    MSP recommended for Rabi 2026-27; a significant step towards boosting farmers' income.

    रबी 2026-27 के लिए MSP की सिफारिश, किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    अनशन की जिद छोड़ें, सिस्टम बदलने के लिए लम्बा संघर्ष करें

    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    'Dil Deewana Ho Gaya': The sweet essence of 90s romance arrives on July 31st.

    दिल दीवाना हो गया: 31 जुलाई को आ रही 90s रोमांस की मधुर खुशबू

    July 14, 2026
    69,000 Teacher Recruitment: Reserved category candidates stage a sit-in outside the Directorate of Basic Education; say, "Six weeks have passed—no more waiting."

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर, बोले- “6 सप्ताह बीत गए, अब और इंतजार नहीं”

    July 14, 2026
    A mega-event showcasing skills, employment, and innovation to be held in Lucknow on World Youth Skills Day.

    विश्व युवा कौशल दिवस पर लखनऊ में सजेगा कौशल-रोजगार-नवाचार का महाकुंभ

    July 14, 2026
    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    July 14, 2026
    MSP recommended for Rabi 2026-27; a significant step towards boosting farmers' income.

    रबी 2026-27 के लिए MSP की सिफारिश, किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम

    July 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading