Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    अब बैंक पर भी भरोसा नहीं! दिल्ली में जेवर गायब, लखनऊ में करोड़ों की FD लापता, मेहनत की कमाई एक रात में खत्म!

    ShagunBy ShagunFebruary 18, 2026 Crime News No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Now even banks are untrustworthy! Jewelry vanished in Delhi, FDs worth crores disappeared in Lucknow, hard-earned money vanished overnight!
    फोटो साभार: वीडियो क्लिप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 871

    सास-बहू के लॉकर से करोड़ों के जेवर गायब, PNB में हड़कंप, बाहर भीड़!

    नई दिल्ली : सबसे पहले दिल्ली की बात: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की कीर्ति नगर ब्रांच में एक सास-बहू जोड़ी अपने जॉइंट लॉकर से जेवर निकालने पहुंचीं। बैंक कर्मचारियों ने तय प्रक्रिया से लॉकर खोला, लेकिन अंदर सोने के गहने गायब! महिला ने तुरंत चोरी का आरोप लगाया, खबर फैली तो बैंक के बाहर सैकड़ों ग्राहक जमा हो गए! सब अपने लॉकर चेक करवाने के लिए परेशान। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया, लोग चिल्ला रहे कि “बैंक भी सुरक्षित नहीं तो घर-सड़क-बैंक, कहीं नहीं बचा!”

    फिर लखनऊ का मामला और भी दिल दहला देने वाला है। बैंक ऑफ बड़ौदा की एक ब्रांच (शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी कैंपस वाली) में दर्जनों ग्राहकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और जमा राशि कथित तौर पर गायब। करोड़ों रुपये की बात चल रही है मामले में बताया जाता है कि 60+ अकाउंट्स से 1.20 करोड़ से ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं। ग्राहक शटर गिराकर धरना दे रहे हैं, नारेबाजी कर रहे हैं। कई परिवारों की बेटियों की शादियां टल गईं, रिटायरमेंट की पूंजी पर संकट, जिंदगी भर की कमाई पर पानी फिर गया।

    Now even banks are untrustworthy! Jewelry vanished in Delhi, FDs worth crores disappeared in Lucknow, hard-earned money vanished overnight!
    फोटो साभार: वीडियो क्लिप

    एक बैंक मित्र (एजेंट) पर फर्जी FD रसीदें जारी करने और पैसे हड़पने का आरोप है। बैंक कह रहा है कि “आंतरिक जांच चल रही है, तथ्य पुष्टि के बाद बताएंगे।” लेकिन ग्राहक पूछ रहे हैं कि जिम्मेदार कौन? भरपाई कब?

    बता दें कि ये सिर्फ दो अलग-अलग बैंक या शहर की घटनाएं नहीं हैं। ये पूरे बैंकिंग सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल हैं। लोग कह रहे हैं:

    • “घर सुरक्षित नहीं, सड़क पर नहीं, अब बैंक भी नहीं?”
    • “ये सिर्फ चोरी नहीं, बैंकिंग ट्रस्ट का फेलियर है!”
    • “मेहनत की कमाई एक रात में गायब- अब पैसा कहां रखें?”

    ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान और सोशल मीडिया पर हर कोई गुस्से में है – पारदर्शिता, सख्त जांच, दोषियों पर कार्रवाई और तुरंत भरपाई की मांग। कई यूजर्स जैसे हरदीप मारवाह, दिनेश कुमार, उत्तम यादव ने लिखा कि बैंकिंग का आधार ही भरोसा है, और जब वो हिल जाए तो पूरा सिस्टम डगमगा जाता है।

    वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें –

    1. https://x.com/i/status/2024071566506488167

    2. https://x.com/i/status/2023967140781715792

    सच में, अब सतर्क होने का वक्त है।

    • अपने लॉकर/FD/अकाउंट की नियमित जांच करें।
    • बैंक की हर गतिविधि पर नजर रखें।
    • छोटी-छोटी अनियमितताओं पर तुरंत शिकायत करें।

    क्योंकि अगर बैंक पर ही भरोसा टूट गया, तो आम आदमी का पैसा कहां सुरक्षित रहेगा? आप क्या सोचते हैं क्या ये सिर्फ लापरवाही है या कुछ बड़ा गड़बड़झाला?

    Shagun

    Keep Reading

    'Pink Power Run 3.0' Makes a Splash in the Fight Against Breast Cancer: Boxing Legend Vijender Singh and Darasing Khurana Boost Morale

    ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ ‘पिंक पावर रन 3.0’ का जलवा: बॉक्सिंग लेजेंड विजेंदर सिंह और दारासिंग खुराना ने बढ़ाया हौसला

    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    Pitru Paksha 2026: Shraddh rituals to begin on September 26; Sarvapitra Amavasya on October 10.

    पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगी श्राद्ध परंपरा, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    'Pink Power Run 3.0' Makes a Splash in the Fight Against Breast Cancer: Boxing Legend Vijender Singh and Darasing Khurana Boost Morale

    ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ ‘पिंक पावर रन 3.0’ का जलवा: बॉक्सिंग लेजेंड विजेंदर सिंह और दारासिंग खुराना ने बढ़ाया हौसला

    October 1, 2026
    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    September 29, 2026
    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    September 29, 2026
    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    September 29, 2026

    Wibmo फ्रॉड एंड रिस्क मैनेजमेंट ने अपने एजेंटिक रिस्क इंटेलिजेंस सॉल्यूशन के लिए चार्टिस डिसरप्टर अवॉर्ड जीता

    September 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading