छात्राओं ने परिसर का कायाकल्प किया, प्लास्टिक मुक्त बनाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
लखनऊ के नवयुग कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तृतीय एकदिवसीय शिविर ने ‘स्वच्छ भारत’ को नया जोश दिया। छात्राओं ने उत्साह से परिसर का कायाकल्प कर डाला!
शुरुआत लक्ष्य गीत से हुई, फिर स्वयंसेविकाओं को ग्रुप्स में बाँटकर सफाई अभियान चला। मुख्य द्वार, खेल मैदान, बगीचे से सूखे पत्ते और कचरा साफ किया। कक्षाओं में डेस्क चमकाए, दीवारों से जाले हटाए। सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता फैलाई और बोतलें-रैपर्स कूड़ेदान में डाले। नारे लगाकर सभी को स्वच्छता का संदेश दिया।दूसरे सत्र में पर्यावरण समिति के साथ क्यारियों को रंगा, पेड़ों पर बॉटनिकल नाम प्लेट लगाईं।
स्लोगन प्रतियोगिता में विजेता रहीं-
- प्रथम: सृष्टि शर्मा (बीए-I)
- द्वितीय: शुभ्रता श्रीवास्तव (बी.एड.-I)
- तृतीय: महिमा सिंह (बीएससी-III)
- सांत्वना: सिदरा तारिक (बीए-I)
रोड सेफ्टी शपथ दिलाई गई, सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए।
प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि “स्वच्छता एक दिन का काम नहीं, जीवन का हिस्सा बने।” NSS अधिकारी डॉ. श्वेता उपाध्याय, डॉ. मनीषा बड़ौनिया समेत टीम और स्वयंसेविकाओं के “Not Me But You” ध्येय ने शिविर को यादगार बनाया। समापन वंदे मातरम के साथ हुआ एक छोटा कदम, बड़ा संदेश!







