लखनऊ में एक खुशखबरी! उत्तर प्रदेश का पहला राज्य विश्वविद्यालय डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय अब दृष्टिबाधित छात्रों के लिए सुपर-स्पेशल ब्रेल पुस्तकालय लेकर आ गया है।लुई ब्रेल की जयंती पर कुलपति आचार्य संजय सिंह ने इस अत्याधुनिक ब्रेल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।
खास बात ये कि:
- 4000+ ब्रेल किताबें (UG, PG समेत 54 कोर्सेज़ की NEP वाली किताबें)
- 150+ छात्र एक साथ पढ़ सकें, ऐसा विशाल वाचनालय
- विश्वविद्यालय का अपना ब्रेल प्रेस – यूपी में पहला ऐसा सुव्यवस्थित राज्य विश्वविद्यालय स्तर का ब्रेल पुस्तकालय
यहाँ सिर्फ छात्र ही नहीं, बाहर के दृष्टिबाधित व्यक्ति भी सदस्य बनकर किताबें पढ़ सकते हैं। विशेष, आकस्मिक और कॉर्पोरेट सदस्यता की सुविधा भी शुरू!इस साल तक 10 हजार ब्रेल किताबों का लक्ष्य है, जिसमें उपन्यास, नाटक, जीवनियाँ सब शामिल होंगी।यहाँ कुछ झलकियाँ देखिए कि ब्रेल लाइब्रेरी और पढ़ाई का ये नया अध्याय कितना प्रेरणादायक है।







