Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    स्त्री शक्ति का बड़ा वजूद दिख रहा किताबों में

    ShagunBy ShagunMarch 7, 2021 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 618

    महिला दिवस पूर्व संध्या पर सम्मान और गतिविधियों की गूंज रहेगी पुस्तक मेले में

    लखनऊ, 7 मार्च 2021: ‘दो किताबें शादी की वर्षगांठ पर अपने मित्र को और एक पुस्तक पत्नी को महिला दिवस पर भेंट करूंगा।’- कहना था गाड़ी पकड़ने से पहले बाल संग्रहालय लान चारबाग में लगे पुस्तक मेले में किताबें तलाशते अमेठी के विनोदप्रकाश का। आत्मनिर्भर भारत थीम पर केन्द्रित पुस्तक मेले के आज तीसरे दिन आंखों का आप्टीकुम्भ भी प्रारम्भ हो गया। निःशुल्क प्रवेश वाला यह मेला 14 मार्च तक चलेगा।

    पुस्तक मेले में महिला लेखकों, महिलाओं के विषयों, स्त्री विमर्श की ढेरों पुस्तकें हैं। वैष्णवी बुक्स में माइकेल हीथले व ग्राहम ब्रेट की सचित्र किताब बैड गर्ल रिहाना, पाउला हाकिन्स की दि गर्ल आन द टेªन और सीसेलिया अहेर्न की जिसपर चर्चित फिल्म बनी- पीएस आई लव यू जैसी अनेक किताबें हैं। राजकमल के स्टाल पर एकदम नई स्त्री विमर्श पर ग्लोरिया स्टायनेम की भावना मिश्र द्वारा अनूदित वजूद औरत का और ममता कालिया के संपादन में 20वीं सदी के गद्य साहित्य पर केन्द्रित महिला लेखन के सौ वर्ष जैसी पुस्तकें अनेक महिला रचनाकारों के पुस्तकों के साथ हैं।

    वाणी प्रकाशन के स्टाल में स्त्री साहित्य के बीच तसलीमा नसरीन की कल्लोल चक्रवर्ती द्वारा अनुवादित दूसरा पक्ष हालिया प्रकाशित किताब है। प्रकाशन संस्थान के स्टाल पर राजनीति और समाज की गतिविधियों में स्त्री की बढ़ती भागीदारी का विश्लेषण करती किताब पानी पर लकीर भी पुस्तक प्रेमियों की पसंद बनी हुई है। इसके अलावा मेले में महादेवी वर्मा, महाश्वेता देवी, मृदुला गर्ग, कृष्णा सोबती, शिवानी, प्रभा खेतान, मैत्रेयी पुष्पा, उषा प्रियम्वदा, इस्मत चुगताई आदि अनेक महिला रचनाकारों की किताबें विभिन्न स्टालों पर हैं।

    संयोजक मनोज सिंह चंदेल ने बताया कि मेले में स्टाल पाने के लिए पूछताछ अब भी जारी है, शायद हमारा और बड़ी जगह मेला करना उचित होता पर चारबाग में मेला करने का हमारा मकसद था कि पुस्तक मेला पहुंचने और वापस लौटने में सभी को आसानी से यातायात साधन मिल सके।

    मेले में सन आई हास्पिटल के आप्टीकुम्भ के बारे मे ऋषभ रस्तोगी ने बताया कि हमने नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत मेले में सम्पूर्ण नेत्र जांच शिविर लगाया है। यहां लोगों को नेत्र जांच की विभिन्न जानकारियां देने के साथ हम आटो रिफ्लेक्टोमीटर, लेंसोमीटर व स्लिट लैम्प इत्यादि अत्याधुनिक मशीनों से लोगों की जांच कर रहे हैं।

    इससे पूर्व सुश्री आभा काला की पुस्तक का विमोच महेन्द्र भीष्म की उपस्थिति में हो चुका था। शाम को यहां बिंदु जैन के संयेजन में आयोजित नारी शक्ति महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही डा.सृष्टि श्रीवास्तव, शर्मीला सिंह, सरिता श्री, मंजरी पाण्डेय डा.नेहा आनन्द, मनीषा वर्मा, सीमा गुप्ता, डा.मनु चैहान, कविता श्रीवास्तव, ज्योति किरन रतन, रीता मित्तल, उर्वशी शुक्ला, दीपांजलि सिंह, विनोदिनी कटियार, सुनीता अग्रवाल, रीना सिंह, नसरीन खान, वीना गुप्ता, लावीना जैन, वंदना सिंह, बलजीत कौर, नेहा मिश्रा, विभा तिवारी, अमिता सिंह, कुसुम वर्मा, डा.अनीता श्री आदि लगभग 60 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एक पुस्तक जर्नी आफ पेशेन्स….. का विमोचन भी हुआ। वक्ताओं के तौर पर डा.ऋचा आर्या, रमा अरुण इत्यादि ने विचार रखे। मुख्यअतिथि महापौर थीं।

    #बाल संग्रहालय चारबाग में लखनऊ बुक फेयर-2021
    Shagun

    Keep Reading

    Trump Claims Positive Talks with Iran, but Tensions Persist in Hormuz

    ईरान पर लगातार तीसरे दिन अमेरिकी हमले, होर्मुज में नाकेबंदी; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ी

    69,000 Teacher Recruitment: Reserved category candidates stage a sit-in outside the Directorate of Basic Education; say, "Six weeks have passed—no more waiting."

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर, बोले- “6 सप्ताह बीत गए, अब और इंतजार नहीं”

    MSP recommended for Rabi 2026-27; a significant step towards boosting farmers' income.

    रबी 2026-27 के लिए MSP की सिफारिश, किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soniya Bansal Calls Shreya Kalra the Real Game Changer of Lock Upp 2

    सोनिया बंसल ने श्रेया कालरा को बताया ‘रियल गेम चेंजर’

    July 15, 2026
    Trump Claims Positive Talks with Iran, but Tensions Persist in Hormuz

    ईरान पर लगातार तीसरे दिन अमेरिकी हमले, होर्मुज में नाकेबंदी; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ी

    July 15, 2026
    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    July 15, 2026
    Sonam Wangchuk on hunger strike for the 18th day; Shankaracharya says the PMO must intervene immediately.

    18वें दिन भी अनशन पर सोनम वांगचुक, शंकराचार्य बोले- PMO तुरंत हस्तक्षेप करे

    July 15, 2026
    The spreading web of prostitution: Moral decay and social silence.

    वेश्यावृत्ति का फैलता जाल: नैतिक पतन और सामाजिक चुप्पी

    July 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading