14वें गौरव पुरस्कार 2026: भक्ति और कला की भव्य संध्या
मुंबई : पद्मश्री अनूप जलोटा 20 फरवरी 2026 को मुंबई के इस्कॉन मंदिर, जुहू में एक शानदार सांस्कृतिक संध्या की मेजबानी करेंगे। जलोटा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित 14वें गौरव पुरस्कार–2026 में भारतीय संगीत, भक्ति और कला की दिग्गज हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
यह भव्य समारोह भजन सम्राट पद्मश्री पं. पुरुषोत्तमदास जलोटा की पुण्य स्मृति को समर्पित है। अनूप जलोटा ने खुद विजेताओं के नाम घोषित किए:
- भजन सम्राट पद्मश्री पं. पुरुषोत्तमदास जलोटा संगीत सेवा पुरस्कार : विश्वविख्यात शास्त्रीय संगीतकार, पद्मभूषण एवं ग्रैमी विजेता पं. विश्वमोहन भट्ट को।
- भजन महर्षि पंडित हरिओम शरण भक्ति संगीत पुरस्कार : मशहूर शास्त्रीय गायिका पद्मश्री डॉ. सोमा घोष को।
- पद्मश्री डॉ. रवींद्र जैन बहुमुखी प्रतिभा पुरस्कार ; लोक एवं शास्त्रीय संगीत की रानी पद्मश्री मालिनी अवस्थी को (दादरा, ठुमरी, कजरी, चैती में महारत)।

- मेधा जलोटा श्रेष्ठतम मेधावी नृत्य कलाकार पुरस्कार : उभरते प्रतिभाशाली नृत्यकार गौतम मराठे को (गुरु वैभव अरेकर के शिष्य, “आंगिका” फिटनेस मॉड्यूल के डिजाइनर)।
बता दें कि तथास्तु प्रोडक्शंस द्वारा आयोजित यह सांस्कृतिक उत्सव शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 को शाम 7 बजे से इस्कॉन मंदिर, जुहू, मुंबई में होगा। भक्ति, शास्त्रीय और लोक संगीत की मधुर लहरों में डूबने का यह सुनहरा अवसर!







