Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    पानीपत सरपंच चुनाव: सुप्रीम कोर्ट में EVM की पुनर्गणना ने उजागर की वोट गणना की गड़बड़ी, मोहित कुमार बने विजेता

    ShagunBy ShagunAugust 14, 2025Updated:August 14, 2025 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 889

    नई दिल्ली: देश में चुनावी प्रक्रिया पर सवालों और वोट चोरी के आरोपों के बीच हरियाणा के पानीपत जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने परिसर में EVM की पुनर्गणना कराकर बुआना लाखू ग्राम पंचायत के सरपंच चुनाव के नतीजों को पलट दिया। इस अभूतपूर्व कदम ने चुनावी गणना में गड़बड़ी की आशंकाओं को बल दिया है। पुनर्गणना के बाद मोहित कुमार को सरपंच घोषित किया गया, जिसने वोट चोरी के आरोपों को और हवा दी।

    2022 में हुए इस चुनाव में कुलदीप सिंह को विजेता घोषित किया गया था। लेकिन मोहित कुमार ने परिणामों को चुनौती देते हुए पानीपत के अतिरिक्त सिविल जज (वरिष्ठ श्रेणी)-सह-चुनाव ट्रिब्यूनल में याचिका दायर की। ट्रिब्यूनल ने बूथ नंबर 69 की पुनर्गणना का आदेश दिया, जिसे पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने 1 जुलाई 2025 को खारिज कर दिया। इसके बाद मोहित ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

    बता दें कि बेटे महीने 31 जुलाई 2025 को जज सूर्यकांत, जज दीपांकर दत्ता और जज एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने सभी बूथों की EVM की पुनर्गणना का आदेश दिया। 6 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्रार कावेरी की देखरेख में हुई मतगणना में 3,767 वोट गिने गए। परिणाम चौंकाने वाले थे। मोहित कुमार को 1,051 वोट और कुलदीप सिंह को 1,000 वोट मिले। इस प्रक्रिया की पूरी वीडियोग्राफी हुई और दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों ने रिपोर्ट पर हस्ताक्षर किए।

    11 अगस्त 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए मोहित कुमार को बुआना लाखू का सरपंच घोषित किया। कोर्ट ने पानीपत के उपायुक्त को दो दिनों में अधिसूचना जारी करने और मोहित को तुरंत पद ग्रहण करने का निर्देश दिया। यह पहला मौका है जब सुप्रीम कोर्ट ने EVM की पुनर्गणना अपने परिसर में कराई, जिसने चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाने वालों को नया आधार दिया।

    इस घटना ने EVM की विश्वसनीयता और वोट चोरी के आरोपों पर बहस को और तेज कर दिया है। क्या यह मामला देश की चुनावी व्यवस्था में सुधार की मांग को बल देगा?

    यूजर्स बोलें : अब दुबारा मतगणना हर जगह हो जाये

    डॉ सुनील किरण : अगर सुप्रीम कोर्ट 2024 लोकसभा चुनाव और उसके बाद के सभी विधानसभा चुनावों की दुबारा मतगणना करवाए तो चुनाव नतीजे बदले हुए ही नज़र आएंगे और BJP दूर दूर तक चुनावों में नज़र नहीं आएगी।

    मुन्ना भैया : अब बताओ वोट चोरी हुआ है ना तो अब सुप्रीम कोर्ट को Evm को बैन ही कर ही देना चाहिए न, ना रहेगा पास न बजेगी बांसुरी?

    विनोद वर्मा : क्या इसके लिए चुनाव आयोग कुछ कहेगा या हलफनामा मागेगा? दरअसल पूरे देश में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली संदेहास्पद रही है लेकिन आज वह बड़े पैमाने पर लोकमत को चोरी करा रही है और उसके सबूतो को स्वीकार भी नही कर रही। इससे देश के लोकतंत्र को बचाया जाना चाहिए हर हाल में हर कीमत पर।

     

    Shagun

    Keep Reading

    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading