सरकारी एंबुलेंस सेवा के कर्मचारी नेता पहुंचे अपर श्रमायुक्त के पास, जल्द वेतन भुगतान का निर्देश
लखनऊ, 15 दिसम्बर 2020: आधी रात हो, तुफान हो या और कोई आपदा लेकिन आप 108 पर काल किये कि कुछ मिनटों में ही मरीज के पास गाड़ी पहुंच जाती है। ड्राइवर व अन्य स्टाफ तुरंत मिलकर मरीज को नजदीकी सरकारी अस्पताल तक पहुंचाते हैं लेकिन पूरे प्रदेश में सरकारी एम्बुलेंस के माध्यम से मरीजों की परेशानी दूर करने वाले इस समय खुद परेशान हैं। परेशानी का कारण उनका वेतन न मिलना। इसके साथ ही डीए भी नहीं मिलता, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गयी है। मंगलवार को इन्हीं समस्याओं को लेकर एम्बुलेंंस सेवा के कुछ कर्मचारी नेता अपर श्रमायुक्त बीके राय के पास पहुंचे थे। इसके साथ ही एम्बुलेंस सेवा संचालित करने वाली जीवीके कंपनी के अधिकारी को भी बुलाया गया था।
अपर श्रमायुक्त ने बताया कि अभी दूसरी कंपनी एम्बुलेंस सेवा संचालित कर रही थी। जीवीके ने अभी संचालन का काम लिया है। नवम्बर माह का वेतन अभी तक कर्मचारियों को नहीं मिला है। कंपनी के अधिकारी का कहना है कि अभी तक शासन स्तर से पैसा रिलीज नहीं हुआ है। वहां से जैसे ही रीलिज होता है, भुगतान कर दिया जाएगा।
अपर श्रमायुक्त ने बताया कि कम्पनी को 24 दिसम्बर तक नवम्बर माह का वेतन किसी भी हालत में भुगतान कर देने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही डीए भी कंपनी को अनिवार्य रूप से दिया जाय, यह सुनिश्चित कराया जाएगा। इसके लिए 30 दिसम्बर को अगली तारिख नीयत की गयी है।








1 Comment
very good